सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

गंगाजल लेकर नंगे पांव कावड़ लेकर बैजनाथ धाम के लिए निकले सांसद मनोज तिवारी

2 मिनट पढ़ें
सांसद मनोज तिवारी

गंगाजल लेकर नंगे पांव कावड़ लेकर बैजनाथ धाम के लिए निकले सांसद मनोज तिवारी

Advertisement

गंगाजल लेकर नंगे पांव कावड़ लेकर बैजनाथ धाम के लिए निकले सांसद मनोज तिवारी

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : उत्तर पूर्वी दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी ने आज सुल्तानगंज से गंगाजल लिया और बाबा बैजनाथ धाम जलअभिषेक करने के लिए कावड़ लेकर नंगे पांव ही निकल पड़े। 110 किलोमीटर की पदयात्रा कर सांसद मनोज तिवारी बाबा बैजनाथ धाम में कावड़ लेकर पहुंचेंगे और वहां भगवान भोलेनाथ पर जलाभिषेक कर भगवान भोलेनाथ से देश और दिल्ली के साथ-साथ बिहार के लोगों की भी कल्याण की कामना करेंगे।

Advertisement

जल भरने के दौरान गंगा जी के तट पर विशेष उत्साह दिखाई दिया और भगवान भोलेनाथ के भक्तों ने हर हर महादेव के गगन भेदी जय घोष किया। इस अवसर पर सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि भगवान भोलेनाथ से उनके भक्त जो भी कामना करते हैं वह उसे पूरा करते हैं और देश के विभिन्न हिस्सों में करोड़ों की संख्या में कावड़िया अपनी अपनी मनोकामना को लेकर मीलो पैदल चलकर अपने-अपने आराध्या मंदिरों में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करते हैं उन्होंने कहा कि इसी भावना के साथ मै बाबा बैजनाथ धाम में भगवान भोलेनाथ से दिल्ली और बिहार के साथ-साथ देश के सुख और समृद्धि की कामना करूंगा और मुझे भरोसा है कि हमारी मनोकामना को भगवान भोलेनाथ की कृपा का सानिध्य मिलेगा

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *