Home मैं भी रिपोर्टर Mothers Day Program: मदर्स डे पर पं यादराम स्कूल में कार्यक्रम,का आयोजन...

Mothers Day Program: मदर्स डे पर पं यादराम स्कूल में कार्यक्रम,का आयोजन : श्री दत्त शर्मा

0
16

Mothers Day Program: मदर्स डे पर पं यादराम स्कूल में कार्यक्रम,का आयोजन : श्री दत्त शर्मा

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : यमुनापार के प्रसिद्ध पं.यादराम सेकेंडरी पब्लिक स्कूल भजनपुरा में मदर्स डे के उपलक्ष में शानदार कार्यक्रम का आयोजन किया गया | इस मौके पर पूर्व विधायक भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री दत्त शर्मा,स्कूल के चेयरमैन लोकेश वत्स ,उप प्रधानाचार्य राजरानी सहित स्कूल के शिक्षक शामिल रहे | स्कूल नें छात्रों नें मदर्स डे पर अच्छे-अच्छे विचार रखे | पूर्व विधायक श्री दत्त शर्मा नें कहा माँ का स्थान जीवन में कोई भी नहीं ले सकता ,माँ हर बच्चे की पहली गुरु होती है माँ तमाम दुख झेल अपने बच्चों के लिए अपनी जान तक दावं पर लगा देती है |
उन्होंने कहा मदर्स डे मई महीने के दूसरे रविवार को मनाया जाता है, जिसका मुख्य उद्देश्य मां के निस्वार्थ प्रेम, त्याग और परिवार के प्रति उनके समर्पण के लिए आभार व्यक्त करना और उन्हें सम्मानित करना है। यह दिन मां के निस्वार्थ योगदान को याद करने और उन्हें खास महसूस कराने के लिए समर्पित होता है। श्री दत्त शर्मा नें बताया अमेरिका की अन्ना जार्विस से शुरू होती है, जिन्होंने अपनी मां के निस्वार्थ प्रेम और बलिदान को सम्मानित करने के लिए एक विशेष दिन की शुरुआत की। 1905 में अपनी मां के निधन के बाद, अन्ना ने माताओं के सम्मान में एक राष्ट्रीय दिवस मनाने का आंदोलन चलाया, जो 1914 में आधिकारिक तौर पर मई के दूसरे रविवार को मनाने के लिए घोषित किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here