सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

आम आदमी पर महंगाई की मार, मदर डेयरी ने दिल्ली-NCR में दूध के दाम 2 रुपये प्रति लीटर बढ़ाए

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

फुल क्रीम दूध और गाय के दूध की कीमतों में एकबार फ‍िर बढ़ोतरी हुई है। मदर डेयरी ने दिल्ली-एनसीआर में फुल क्रीम दूध और गाय के दूध की कीमतों में 2 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी है। मदर डेयरी के प्रवक्ता ने बताया कि हम फुल क्रीम और गाय के दूध की कीमतें दो रुपए प्रति लीटर बढ़ा रहे हैं। नई कीमतें  16 अक्टूबर 2022 से लागू होंगी। अभी कंपनी ने रेट बढ़ाने की वजह नहीं बताई है। हालांकि इससे पहले अगस्त में जब अमूल ने कीमतें बढ़ाईं थीं, तब इसका कारण ऑपरेशन कॉस्ट और मिल्क प्रोडक्शन कॉस्ट में बढ़ोतरी को बताया था। कंपनी का कहना था कि पिछले साल की तुलना में पशु के चारे की कीमत लगभग 20% बढ़ी है। इनपुट कॉस्ट और पशु आहार में इजाफे को देखते हुए अमूल फेडरेशन से जुड़े दुग्ध संघों ने भी पिछले साल की तुलना में किसानों के दूध खरीद मूल्य में 8-9% की बढ़ोतरी की है। मदर डेयरी, अमूल, Verka और Vita ने दिल्ली-एनसीआर समेत देश के अन्‍य हिस्‍सों में फुल क्रीम दूध और गाय के दूध की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी। मदर डेयरी, अमूल और विटा तीनों कंपनियों ने दिल्‍ली एनसीआर में फुल क्रीम दूध की कीमतों में 2 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की। इस बढ़ोतरी के बाद अमूल के फुल क्रीम दूध की कीमत अब 63 रुपये प्रति लीटर हो गई है। वहीं वीटा का फुल क्रीम दूध की कीमत बढ़ कर 64 रुपये प्रति लीटर हो गई है। कंपनी ने गुजरात को छोड़कर बाकी सभी राज्यों में दूध की कीमतों में इजाफा किया है। गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन लिमिटेड के एमडी ने जानकारी दी कि गुजरात के अलावा सभी राज्यों में फुल क्रीम दूध और भैंस के दूध की कीमतों में दो रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। फुल क्रीम की कीमत 61 से बढ़ाकर 63 रुपए प्रति लीटर कर दी गई है। अमूल ने अगस्त महीने में भी दूध की कीमतों में बढ़ोतरी की थी। इसके अलावा राजस्थान, गुजरात, पंजाब जैसे राज्यों में पशुओं में लंपी स्किन डिजीज के चलते भी दूध के उत्पादन में कमी आई है। इस कारण दूध उत्पादन में 45 प्रतिशत से ज्यादा की कमी दर्ज की गई है। मदर डेयरी दिल्ली-NCR मार्केट में लीडिंग मिल्क सप्लायर में से एक है और प्रति दिन 30 लाख लीटर से ज्यादा दूध पॉली पैक और वेंडिंग मशीनों के माध्यम से बेचती है। वहीं अमूल भी देश का लीडिंग ब्रांड है जिसके मालिक लाखों किसान हैं। गुजरात के दो गांवों से 75 साल पहले 247 लीटर दूध से शुरू हुआ यह सफर आज 260 लाख लीटर पर पहुंच गया है।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *