सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

Mother Dairy और Amul ने बढ़ाई दूध की कीमत, प्रति लीटर इतने रूपये की हुई बढ़ोतरी

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

थोक महंगाई दर के र‍िकॉर्ड स्‍तर पर पहुंचने के बाद अब इसमें ग‍िरावट देखी जा रही। मंगलवार को जारी हुए आंकड़ों में मुद्रास्फीति घटकर 13.93 प्रतिशत पर आ गई। इससे पहले यह मई में 15.88 प्रतिशत की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई थी। दूसरी तरफ अमूल और मदर डेयरी ने दूध की कीमत में इजाफे का ऐलान कर द‍िया। इन दोनों ही प्रमुख दूध आपूर्तिकर्ताओं की तरफ से दूध की कीमत में 2 रुपये प्रत‍ि लीटर का इजाफा करने की घोषणा की गई। नई कीमतें 17 अगस्‍त (बुधवार) से लागू हो गई हैं। अमूल और मदर डेयरी ने पिछले छह महीने में दूध के दाम दूसरी बार बढ़ाए हैं। इससे पहले मार्च की शुरुआत में दोनों ने दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। बढ़ी हुई कीमतें गुजरात में अहमदाबाद और सौराष्ट्र क्षेत्र के अलावा दिल्ली-एनसीआर, पश्चिम बंगाल से लेकर देश के उन बाकी बाजारों में भी लागू होंगी, जहां तक अमूल और मदर डेयरी दूध की सप्लाई पहुंचती है। बता दें कि अमूल दूध की कीमतों में इजाफा करने का यह फैसला गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन ने किया है, जो कि अमूल ब्रांड नाम से दूध और दूथ उत्पादों का उत्पादन के बाद बाजारों में बेचता है। दूध की कीमतों में दो रुपए की बढ़ोतरी करने के पीछे अमूल ने तर्क दिया है कि कंपनी ने दूध के दाम इसलिए बढ़ाए हैं क्योंकि कंपनी की कुल लागत और ऑपरेशनल लागत बढ़ गई है। इतना ही नहीं, अकेले मवेशियों का चारा ही पिछले साल की तुलना में 20 प्रतिशत बढ़ गया है। मदर डेयरी ने भी दूध के दामों में इजाफा करने के पीछे बताया कि कंपनी लागतों में वृद्धि का अनुभव कर रही है, जो पिछले 5 महीनों के दौरान कई गुना बढ़ गई है। उन्होंने आगे कहा कि उक्त अवधि में अकेले कच्चे दूध की कृषि कीमतों में लगभग 10-11 फीसदी की वृद्धि हुई है। मदर डेयरी के प्रवक्ता ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि गर्मी की लहर के साथ-साथ चारे की लागत में भी काफी बढ़ोतरी देखी गई है, जो दूध के दामों को बढ़ने का कारण बन गई।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *