सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

सांसद कुश्ती प्रतियोगिता में शामिल हुए 200 से अधिक पहलवान

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

सांसद कुश्ती प्रतियोगिता में शामिल हुए 200 से अधिक पहलवान

नई दिल्ली (सी.पी.एन.न्यूज़ ) : उत्तर पूर्वी दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी से प्रेरित होकर नंद नगरी की वीर हनुमान बाल व्यायाम शाला ने एक विशाल सांसद कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया जिसमें 200 से अधिक पहलवानों ने भाग लिया जिनमें महिला एवं पुरुष दोनों ही पहलवान शामिल रहे प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार के लिए क्रमशः शंकर पहलवान एवं सुमित पहलवान तथा हसन और सचिन एवं तृतीय स्थान के लिए सुखबीर एवं संदीप पहलवान के बीच मल्ह युद्ध का प्रदर्शन हुआ जिसका पहला पुरस्कार खड़खड़ी उत्तर प्रदेश के सुमित पहलवान को गया जिसकी राशि एक लाख रुपये नगर थी जबकि बाकी की दो कुश्ती बराबर रहे और शामिल पहलवानों को बराबर बराबर पुरुस्कार बांटा प्रथम पुरस्कार के विजेता सुमित पहलवान को एक लाख का नगद पुरस्कार दिया गया जबकि दो और तीन स्थान के लिए 51000 एवं 21000 को कुश्ती में शामिल दोनों पहलवानों को बराबर बराबर बांटा गया .

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सांसद मनोज तिवारी रहे इसके अलावा विधायक जितेंद्र महाजन जिला अध्यक्ष मनोज त्यागी मंडल अध्यक्ष विशाखा अग्रवाल भाजपा नेता जय भगवान गोयल आनंद त्रिवेदी लाला चौधरी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे प्रतियोगिता का आयोजन शेर बहादुर एवं वीर हनुमान बाल व्यायाम शाला के खलीफा विजय बहादुर ने किया |

Advertisement

इस अवसर पर मौजूद सैकड़ो पहलवानों एवं हजारों क्षेत्रीय निवासियों को संबोधित करते हुए सांसद मनोज तिवारी ने कहा की कुश्ती प्रतियोगिता आदि अनादि काल से हमारे देश की परंपरा रही है जो आज भी लोगों के बीच में प्रचलित है कुश्ती से खेल भावना की प्रेरणा तो मिलती ही है शरीर बलिष्ठ होने से हर कार्य को सिद्ध करने का आत्मबल भी मिलता है उन्होंने कहा कीनंद नगरी के डिस्ट्रिक्ट पार्क पर मैंने अनेक खेल प्रतियोगिताओं के माध्यम से गली-गली में छिपी प्रतिभाओं को निकालने की कोशिश की है और मुझे आशा है कि इस प्रतियोगिता में शामिल कई पहलवान देश में दिल्ली का और दुनिया में देश का नाम रोशन करेंगे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *