सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

बांग्लादेश में हिंदुओं पर 2 हजार से ज्यादा हमले! सड़कों पर उतरे अल्पसंख्यक, यूनुस सरकार से की ये मांग

3 मिनट पढ़ें
बांग्लादेश

बांग्लादेश में हिंदुओं पर 2 हजार से ज्यादा हमले! सड़कों पर उतरे अल्पसंख्यक, यूनुस सरकार से की ये मांग

Advertisement

Bangladesh: बांग्लादेश में हुए तख्तापलट के बाद से ही बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले हो रहे हैं. इसी बीच बांग्लादेश में शुक्रवार (1 नवंबर) को हजारों अल्पसंख्यक हिंदुओं ने रैली निकाली. इस दौरान हिंदुओं ने मांग की कि बांग्लादेश सरकार उन्हें हमलों और उत्पीड़न से बचाए. इसके अलावा हिंदू समुदाय के नेताओं के खिलाफ राजद्रोह के मामले वापस ले.

बांग्लादेश के दक्षिण-पूर्वी शहर चटगांव के एक प्रमुख चौराहे पर लगभग 30,000 हिंदुओं ने रैली निकाली थी. इस दौरान वो अपने अधिकारों की मांग कर रहे थे. हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार, बांग्लादेश के अन्य हिस्सों से भी विरोध प्रदर्शन की खबरें आई हैं.

‘सरकार बदलने के बाद लगातार हो रहे हैं हमले’

हिंदू समूहों का कहना है कि देश में तख्तापलट होने के बाद से अगस्त की शुरुआत से हिंदुओं पर हजारों हमले हुए हैं. वहीं, देश में अंतरिम सरकार का नेतृत्व कर रहे मुहम्मद यूनुस का कहना है कि ये आंकड़े बढ़ा-चढ़ाकर बताए गए हैं. बांग्लादेश की लगभग 170 मिलियन आबादी में हिन्दू लगभग 8% हैं, जबकि मुस्लिम लगभग 91% हैं.

 

 

देश के प्रभावशाली अल्पसंख्यक समूह बांग्लादेश हिंदू बौद्ध ईसाई एकता परिषद ने कहा है कि 4 अगस्त से हिंदुओं पर 2,000 से अधिक हमले हुए हैं, जबकि अंतरिम सरकार व्यवस्था बहाल करने के लिए संघर्ष कर रही है.

Advertisement

प्रधानमंत्री मोदी ने भी जाहिर की है चिंता 

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार अधिकारियों और अन्य अधिकार समूहों ने बांग्लादेश में मानवाधिकारों पर चिंता व्यक्त की है.  हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यक समुदायों का कहना है कि अंतरिम सरकार ने उन्हें पर्याप्त सुरक्षा नहीं दी है और शेख हसीना के सत्ता से हटने के बाद से कट्टरपंथी तेजी से प्रभावशाली होते जा रहे हैं. भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इन हमलों पर चिंता जाहिर की है.

डोनाल्ड ट्रंप ने भी की थी निंदा

डोनाल्ड ट्रंप ने बांग्लादेश में हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यकों पर हमलों की निंदा की थी.ट्रंप ने गुरुवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए लिखा, “मुझे उम्मीद है कि रोशनी का यह त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत की ओर ले जाएगा! मैं हिंदुओं, ईसाइयों और अन्य अल्पसंख्यकों के खिलाफ बर्बर हिंसा की कड़ी निंदा करता हूं, जिन पर बांग्लादेश में भीड़ द्वारा हमला किया जा रहा है और लूटपाट की जा रही है, जहां पूरी तरह अराजकता की स्थिति बनी हुई है.”

इस दौरान उन्होंने कमला हैरिस और राष्ट्रपति जो बाइडेन पर दुनिया भर में हिंदुओं की दुर्दशा की अनदेखी करने का आरोप लगाया. साथ ही उन्होंने हिंदू अमेरिकियों की रक्षा करने का वादा किया. उन्होंने लिखा, “मेरे रहते ऐसा कभी नहीं होता. कमला और जो ने दुनिया भर में और अमेरिका में हिंदुओं की अनदेखी की है.”

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *