सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 22 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Railway Development: केंद्र व दिल्ली सरकार मिलकर कर रही है दिल्ली के विकास के लिए कार्य : राजकुमार बल्लनIndia Biennale 2026: इंडिया बिएनाले से अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक मानचित्र पर नई पहचान बनाएगी दिल्ली : विनोद जायसDelhi Pollution, Delhi Air Pollution, Ramesh Chandra Gupta, Rekha Gupta Government, Delhi GovernmenYuzvendra Chahal BJP: क्रिकेटर युजवेंद्र चहल भाजपा में शामिल, ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में बने विशेष आमंत्रित सदस्यPM Modi Gold Price: पीएम मोदी बोले- लोगों ने मेरी बात मानी, सोना कम खरीदा और पैसे बचे; बताया कैसे घटे दामAmit Shah Kashmir: अमित शाह बोले- कश्मीर घाटी में अब एक भी स्थानीय आतंकी नहीं, पुलवामा में मारा गया आखिरी लश्कर आतंकीAndhra Pradesh Car Accident: पेलुरु के पास नहर में गिरी बारातियों की कार, 4 लोगों की मौत; नवविवाहित जोड़ा बचाKurla Couple Assault: कुर्ला गार्डन में कपल से मारपीट: छह नाबालिग आरोपी दो हफ्ते के लिए सुधार गृह भेजे गए

Uttarakhand: देहरादून में कुट्टू का आटा खाने से 100 से ज्यादा लोग बीमार

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Uttarakhand: देहरादून में कुट्टू का आटा खाने से 100 से ज्यादा लोग बीमार

देहरादून में नवरात्र व्रत में कुट्टू का आटा खाने से 100 से अधिक लोग बीमार हो गए हैं। इनमें से 60 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है, जबकि 40 से अधिक लोग अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं। बीमार लोगों को दून अस्पताल और कोरोनेशन अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया है।

स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत भी कोरोनेशन अस्पताल पहुंचे और मरीजों का हाल जाना। प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए शहरभर में छापेमारी शुरू कर दी है। कुट्टू के आटे के सैंपल लिए जा रहे हैं, और इसकी आपूर्ति करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

अब तक हुई जांच में पता चला है कि कुट्टू के आटे की सप्लाई विकासनगर से की गई थी। एसएसपी अजय सिंह ने पुष्टि की कि विकासनगर से दून की छह दुकानों में यह आटा सप्लाई हुआ था। पुलिस ने इन दुकानों से आटा जब्त कर लिया है और लोगों से अपील की है कि वे फिलहाल कुट्टू के आटे का सेवन न करें। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमें सैंपल की जांच में जुटी हैं, और जिला प्रशासन ने मजिस्ट्रेट के माध्यम से कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Advertisement

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी कोरोनेशन अस्पताल पहुंचे और मरीजों से मुलाकात की। अब तक दीपनगर, ऋषिनगर और प्रेमनगर इलाके के 216 मरीज विभिन्न अस्पतालों में इलाज के लिए पहुंच चुके हैं। इनमें से 100 मरीजों को भर्ती किया गया है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तत्काल प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।

पुलिस ने विकासनगर के लक्ष्मी ट्रेडर्स और शिवपाल चौहान के शिमला बाईपास रोड स्थित गोदाम से कुट्टू के आटे को जब्त किया है। अग्रवाल ट्रेडर दीपनगर, लक्ष्मी स्टोर बंजारावाला, संजय स्टोर करनपुर, शर्मा स्टोर रायपुर, अग्रवाल ट्रेडर्स केदारपुरम और कोहली ट्रेडर्स सहित कई दुकानों से भी आटा जब्त किया गया है। पुलिस लोगों से अपील कर रही है कि जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती, तब तक कुट्टू के आटे का सेवन न करें।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *