सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 29 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Mayfair Society Event: मेफेयर सोसायटी में बच्चों ने चित्रकला प्रतियोगिता के जरिए दिया ई-कचरा प्रबंधन का संदेशDelhi Air Pollution: दिल्ली की जहरीली हवा साबित हो रही है जान लेवा : आदेश भारद्वाजDelhi Girls Safety: पार्कों में भी सुरक्षित नहीं हैं राजधानी में बालिकाएं : परमानन्द शर्माIndia Vs Sri Lanka: 13 दिसंबर से भिड़ेंगे भारत-श्रीलंका, जानें संभावित वनडे टीम और पूरा कार्यक्रमAfghanistan School Blast: कुनार में स्कूल के पास डायनामाइट गोदाम में विस्फोट, सात छात्रों की जान गईGuna Road Accident: गुना में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, चार लोगों ने मौके पर तोड़ा दमPauri Road Accident: पौड़ी के रिखणीखाल में मैक्स वाहन खाई में गिरा, 8 की मौत, कई घायलDMK Amit Shah Meeting: परिसीमन विधेयक से पहले शाह से मिले DMK सांसद, लोकसभा में INDIA ब्लॉक से अलग होंगी सीटें

श्रीलंका के खिलाफ मोहम्मद सिराज फाइनल में ले सकते थे और विकेट, पढ़ें क्यों कप्तान ने रोका

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

मोहम्मद सिराज फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ ले सकते थे और विकेट, पढ़ें क्यों कप्तान ने रोका

मोहम्मद सिराज ने एशिया कप 2023 के फाइनल मुकाबले में 6 विकेट लिए. सिराज और भी विकेट अपने नाम कर सकते थे, लेकिन कप्तान ने उन्हें रोक दिया.

एशिया कप 2023 का फाइनल मुकाबला कोलंबो में भारत और श्रीलंका के बीच खेला गया, जिसमें भारत ने 10 विकेट से जीत हासिल कर खिताब अपने नाम किया. भारत को खिताबी मुकाबले में जीत दिलाने में तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद सिराज का अहम योगदान रहा. सिराज ने 6 विकेट लिए, लेकिन सिराज 7 विकेट भी ले सतके थे. आखीर वक़्त पर कप्तान रोहित शर्मा को उन्हें रोकना पड़ गया.

भारतीय कप्तान ने फाइनल के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि उन्हें ट्रेनर की ओर से संदेश मिला कि उन्हें सिराज को रोक देना चाहिए. अगर सिराज 7वां विकेट ले लेते तो वे स्टुअर्ट बिन्नी का रिकॉर्ड तोड़ते हुए भारत के लिए एक वनडे पारी में सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़ बन जाते. लेकिन ट्रेनर ने कप्तान रोहित शर्मा के ज़रिए सिराज को रुकवा दिया.

Advertisement

रोहित शर्मा ने बताया, “उन्होंने 7 ओवर डाले और मैं चाहता था कि उन्हें और ओवर दिए जाएं, लेकिन मुझे ट्रेनर्स की ओर मैसेज मिला कि उन्हें रोक देना चाहिए. वे खुद भी बॉलिंग को लेकर उत्साहित थे. वे गेंद फेंकना चाहते थे. ये किसी भी गेंदबाज़ या बल्लेबाज़ का स्वाभाव होता है कि जब भी मौका मिलता है तो वो उसका फायदा उठाना चाहते हैं. लेकिन यहां पर मेरा किरदार आ जाता है, मुझे सारी चीज़ें कंट्रोल में रखनी होती हैं जिससे खिलाड़ी पर ज़रुरत से ज़्यादा दवाब न पड़े.”

रोहित शर्मा ने वो वाक़य भी याद किया, जब सिराज ने त्रिवेन्द्रम में श्रीलंका के खिलाफ खेले गए वनडे में 4 विकेट लिए थे लेकिन फाइव विकेट हॉल पूरा नहीं कर सके थे. भारतीय कप्तान ने कहा, “मुझे याद है हम जब त्रिवेन्द्रम में श्रीलंका के खिलाफ खेल रहे थे, उस वक़्त भी ऐसी ही स्थिति थी. उन्होंने 8-9 ओवर फेंके थे और चार विकेट लिए थे. लेकिन मुझे लगता है कि 7 ओवर ठीक है.”

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *