सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

न्यू ईयर पर मोदी सरकार का बड़ा तोहफा, इन 5 राज्यों के किसानों को मिलेगा फायदा

2 मिनट पढ़ें
मोदी सरकार

न्यू ईयर पर मोदी सरकार का बड़ा तोहफा, इन 5 राज्यों के किसानों को मिलेगा फायदा

Advertisement

केंद्र सरकार ने न्यू ईयर से पहले 5 राज्यों के किसानों को बड़ा तोहफा दिया है. केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि मोदी सरकार ने हमेशा किसानों के लिए समर्पण की भावना से काम किया है. उन्होंने कहा कि आज किसानों के लिए बड़ा फैसला लिया गया है. वैष्णव ने बताया कि कोपरा (गरी का गोला) के लिए प्राइस पॉलिसी 2025 का ऐलान कर दिया गया है.

अश्विनी वैष्णव ने बताया, मिलिंग कोपरा की कीमत में पिछले साल की तुलना में 422 रुपये का इजाफा किया गया है. यानी अब इसकी खरीद 11582 रुपये पर होगी. जबकि बॉल कोपरा की कीमत में पिछले साल की तुलना में 100 रुपये प्रति क्विंटल का इजाफा किया गया है. अब यह 12100 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से खरीदा जाएगा.

 

 

Advertisement

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया, कर्नाटक में इसका सबसे ज्यादा उत्पादन होता है. कर्नाटक का कुल उत्पादन में 32.7 प्रतिशत हिस्सा है. जबकि तमिलनाडु का उत्पादन में 25.7 प्रतिशत, केरल का 25.4 प्रतिशत और आंध्र प्रदेश का 7.7 प्रतिशत हिस्सा है. उन्होंने बताया कि इसके लिए सरकार की ओर से 855 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है.

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, किसानों के कल्याण के लिए कई फैसले लिए गए हैं. यह हमारी प्रतिबद्धता, किसानों के जीवन को बेहतर बनाने के प्रति प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता को दर्शाता है. हमारे देश में कोपरा उत्पादन में कर्नाटक की हिस्सेदारी सबसे ज्यादा है. कोपरा की खरीद के लिए NAFED और NCCF दोनों केंद्रीय नोडल एजेंसियां ​​होंगी और इसके अलावा राज्य सरकारों की इसमें बड़ी भूमिका होगी, इसलिए यह खरीद राज्य सरकार के निगमों के सहयोग से की जाएगी.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *