सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

हर वर्ग के लिए काम किया है 11 साल में मोदी सरकार नें : दर्शन सिंह

3 मिनट पढ़ें
दर्शन सिंह

हर वर्ग के लिए काम किया है 11 साल में मोदी सरकार नें : दर्शन सिंह

Advertisement

हर वर्ग के लिए काम किया है 11 साल में मोदी सरकार नें : दर्शन सिंह

दुनिया भारत को एक नेतृत्वकर्ता के रूप में देख रही है

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश की बागडोर संभाले 11 साल हो चुके है | इन 11 साल में उनके नेत्रत्व में देश नें हर क्षेत्र में नये आयाम स्थापित किये है और मोदी सरकार ने हर वर्ग के लिए कल्याणकारी योजनाएं बनाई हैं | यह कहना है भारतीय जनता पार्टी शाहदरा जिले के पूर्व उपाध्यक्ष दर्शन सिंह का | दर्शन सिंह कहते हैं मध्यम वर्ग को टैक्स में राहत से लेकर आसान लोन, सस्ती स्वास्थ्य सेवाएं, तेजी से विकसित हो रहा इंफ्रास्ट्रक्चर और भारत की वैश्विक मंचों पर मजबूती से उपस्थिति. इन सबने एक समग्र विकास मॉडल को जन्म दिया है | आज दुनिया भारत को सिर्फ एक बाजार नहीं, एक नेतृत्वकर्ता के रूप में देख रही है |

Advertisement

दर्शन सिंह कहते हैं इन 11 वर्षों में सरकार ने गरीबों, किसानों, महिलाओं और युवाओं के जीवन में ठोस बदलाव लाने के लिए कई ऐतिहासिक योजनाएं शुरू कीं। उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन और आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं ने करोड़ों नागरिकों को सीधा लाभ पहुंचाया। डिजिटल इंडिया और मेक इन इंडिया जैसी पहलों ने भारत को तकनीकी और औद्योगिक रूप से सशक्त किया। बिजली, पानी, शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाएं अब सिर्फ आंकड़े नहीं हैं बल्कि सम्मान और आत्मविश्वास का आधार बन गई हैं | 81 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज देने वाली पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना, 12 करोड़ शौचालयों का निर्माण, मुद्रा योजना, 112 आकांक्षी जिलों में विकास. ये सब उसी नई सोच का हिस्सा हैं जिसने सिस्टम को सेवा में बदला|

दर्शन सिंह कहते हैं 7 मई 2025 को शुरू हुआ ऑपरेशन सिंदूर दरअसल पहलगाम हमले के जवाब में भारत का संयमित लेकिन सटीक सैन्य जवाब था. भारत की तीनों सेनाओं ने सीमा पार नौ आतंकी शिविरों को ध्वस्त कर एक बार फिर यह साबित किया कि अब कोई भी आतंकी हरकत बिना जवाब के नहीं रहेगी | दर्शन सिंह कहते हैं आपरेशन सिंदूर नें दुनिया को अपनी सैन्य शक्ति का एहसास भी बड़ी मजबूती से करा दिया है और यह सब नरेंद्र मोदी जी की कुशल रणनीति का ही परिणाम है जिसे पूरी दुनिया नें देखा |

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *