सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

मोदी सरकार ने अब तक लगभग 1.25 लाख करोड़ रुपये का काला धन बरामद किया

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि मोदी सरकार ने अब तक लगभग 1.25 लाख करोड़ रुपये का काला धन बरामद किया है। इतना ही नहीं केंद्र ने 4600 करोड़ रुपये की आय से अधिक संपत्ति कुर्क की गई है। पूर्व प्रधानमंत्र राजीव गांधी की एक टिप्पणी को याद किया जहां उन्होंने कहा था कि गरीबों के कल्याण के लिए रखा गया एक रुपये का केवल 15 पैसा गरीबों तक पहुंचता था। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आज 100 प्रतिशत राशि डीबीटी के माध्यम से लाभार्थियों तक पहुंचती है।

तब पूर्व पीएम स्व.राजीव गांधी ने कहा था कि 85 प्रतिशत योजनाएं यूं ही चली जाती हैं लोगों तक नहीं पहुंचती हैं लेकिन आज 26 लाख करोड़ रुपये सीधे लोगों के खाते में स्थानांतरित किए गए हैं और बचत 2.25 लाख करोड़ रुपये के करीब है तब कल्पना कीजिए कि बहुत सारी बचत होनी है जिसका सीधा लाभ लोगों को मिला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सुशासन मॉडल के बारे में बोलते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पीएम की स्पष्ट दृष्टि है कि देश को शॉर्टकट राजनीति नहीं बल्कि सुशासन की ओर जाना चाहिए।

Advertisement

वैष्णव ने कहा कि पीएम ने यह सुनिश्चित करने के लिए एक डिजिटल ढांचा तैयार किया है कि सुशासन देश के प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचे। सुशासन के कई आयाम हैं पहला डिजिटल आयाम 45 करोड़ जन धन खातों से डिजिटल तकनीक का उपयोग शुरू 135 करोड़ आधार प्राप्त करना एक बार जब यह संरचना अपने स्थान पर आ जाएगी तब लोगों के खाते में सीधा लाभ जाना शुरू हो जाएगा। उन्होंने डिजिटलीकरण के कारण सुशासन के अन्य आयामों को भी रेखांकित किया। वैष्णव ने कहा जहां कई देश अभी भी अपने टीकाकरण कार्यक्रम से जूझ रहे हैं वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने एक डिजिटल प्लेटफॉर्म- कोविन का उपयोग करके 216 करोड़ टीकाकरण पूरा कर लिया है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *