सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

महंगाई और बेरोजगारी से निपटने में मोदी और केजरीवाल रहे नाकाम : कैलाश जैन

3 मिनट पढ़ें
महंगाई और बेरोजगारी से निपटने में मोदी और केजरीवाल रहे नाकाम : कैलाश जैन

महंगाई और बेरोजगारी से निपटने में मोदी और केजरीवाल रहे नाकाम : कैलाश जैन

Advertisement

महंगाई और बेरोजगारी से निपटने में मोदी और केजरीवाल रहे नाकाम : कैलाश जैन

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : देश में महंगाई और बेरोजगारी लगातार बढ़ती जा रही है जिससे राजधानी दिल्ली भी अछूती नहीं है लेकिन केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और दिल्ली की अरविन्द केजरीवाल सरकार इन समस्याओं को ले कुछ भी नहीं कर रही | जबकि नरेंद्र मोदी का चुनावी नारा था बहुत हुई महंगाई की मार अबकी बार मोदी सरकार | उन्होंने कहा था हर साल दो करोड़ बेरोजगारों को रोजगार दिए जायेगें लेकिन ना तो महंगाई क रफ्तार पर लगाम कसी गई और ना ही बेरोजगारों को रोजगार दिए गए |

यह कहना है बाबरपुर जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष कैलाश जैन का | कैलाश जैन कहते है दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल नें बेरोजगारी दूर करने के कोई कदम उठाये | कैलाश जैन नें उक्त विचार राजीव गांधी की जयंती पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान व्यक्त किये |

Advertisement

कैलाश जैन नें कहा कहा कि राजीव जी एक दूरदर्शी एवं विचारशील व्यक्ति थे और देश में  राजीव जी की कम्प्यूटर, तकनीकी और संचार क्रांति के जनक के रुप में पहचान है। जिन्होंने 21वीं सदी में देश के सामने आई चुनौतियां और जरूरतों का सामना करते हुए भारत को विश्व शक्ति बनाने के लिए तैयार किया। मोदी सरकार जिस भारत की डिजीटल प्रणाली और तकनीकी ताकत का बखान विश्व भर में करती है, उसकी नींव राजीव जी ने अपने प्रधानमंत्रित्व में रख दी थी।

कैलाश जैन  ने कहा कि राजीव जी की ही दूरदर्शिता थी जिसने कम्प्यूटर और दूरसंचार क्रांति को समय से पहले देश में लाए, जिसका परिणाम आज भारत दुनिया में अग्रिम पंक्ति में खड़ा दिखाई देता है। कैलाश जैन  ने कहा कि केंद्र में मोदी और दिल्ली में केजरीवाल की दोनों ही सरकारें वर्तमान की सामाजिक जटिलताओं, आर्थिक संकट और विषमताओं, महंगाई और बेरोजगारी जैसी समस्याओं से निपटने की बजाय स्टार्टअप, मेक इन इंडिया, डिजीटल इंडिया और भविष्य में 25 वर्ष बाद के भारत की बात करके लोगों का ध्यान समाज में उत्पन्न मूल समस्याओं से दूर करके ध्यान भटका रहे हैं। उन्होंने कहा कि केन्द्र और दिल्ली सरकार मध्यम वर्ग, मजदूर वर्ग, निम्न व गरीबों को जीविका बचाने, बढ़ती बेरोजगारी, मंहगाई को रोकने में पूरी तरह से विफल रही हैं, जबकि राजीव जी का सपना था कि हर गरीब देशवासी देश के विकास का भागीदार बनें।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *