Home मैं भी रिपोर्टर मंडोली सर्वोदय कन्या विद्यालय के प्रोग्राम में पहुंचे विधायक सुरेन्द्र कुमार

मंडोली सर्वोदय कन्या विद्यालय के प्रोग्राम में पहुंचे विधायक सुरेन्द्र कुमार

0
69
सुरेन्द्र कुमार
मंडोली सर्वोदय कन्या विद्यालय के प्रोग्राम में पहुंचे विधायक सुरेन्द्र कुमार

मंडोली सर्वोदय कन्या विद्यालय के प्रोग्राम में पहुंचे विधायक सुरेन्द्र कुमार

नई दिल्ली (सहंसरपाल सिंह ) : सर्वोदय कन्या विद्यालय मंडोली में क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र कुमार एवं निगम पार्षद पूनम निर्मल ने स्कूल प्रधानाचार्य शिक्षा जैन के साथ ध्वजारोहण किया। प्रधानाचार्य ने कहा उनके स्कूल मे वार्षिक महोत्सव एवं गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर प्रतियोगिता में जो छात्राएं प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान लाए हैं उनको पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया, उन्होंने कहा कि बच्चों में काफी प्रतिभा होती है।

साथ ही छात्राओं ने बताया की उनकी प्रधानाचार्य एवं उनके पी टी आई टीचर ने उनको बहुत अच्छी तरह से अभ्यास करते हैं और आज उनकी वजह से हमने प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त किए हैं। और हमें मेडल और सर्टिफिकेट भी दिया गया है। छात्राओं ने अपनी प्रधानाचार्य का हार्दिक धन्यवाद किया साथी कुछ छात्राओं ने वहां अपने हाथों से बनाई हुई पेंटिंग भी दिखाई और बहुत सारी और भी तरह-तरह की आकृतियां देखने को मिली।

प्रधानाचार्य ने बताया कि हमारे स्कूल में लगभग 3800 बच्चे हैं और हमारे स्कूल में सभी मूलभूत सुविधाएं जैसे पानी बिजली इत्यादि उपलब्ध हैं। विधायक सुरेंद्र कुमार ने मंडोली में आयोजित वार्षिक उत्सव में शामिल होकर छात्राओं को संबोधित किया। इस दौरान छात्रों की प्रतिभा, आत्मविश्वास और मेहनत को देखकर गर्व की अनुभूति हुई। उन्होंने कहा कि परम पूज्य बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी ने कहा था- शिक्षा शेरनी का वह दूध है जो जितना पिएगा उतना ही दहाड़ेगा। हमारा संकल्प है कि हर बेटी को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले और वह आत्मनिर्भर में सशक्त बनकर समाज का नेतृत्व करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here