सीवर चैम्बर कनेक्शन का उद्घाटन किया विधायक सुरेन्द्र कुमार ने
नई दिल्ली ( सेंसर पाल ) : गोकलपुर विधानसभा के विधायक सुरेंद्र कुमार 25 फुटा रोड मंडोली का सीवर चैंबर कनेक्शन का उद्घाटन किया गया। उन्होंने बताया कि तीन महीने में यह काम पूरा कर दिया जाएगा, साथ ही उन्होंने बताया नाला रोड की समस्या को लेकर सरकार से पीडब्ल्यूडी के द्वारा स्कीम भेज दी गई है। जैसे ही सरकार से फंड मिलेगा, वैसे ही उसका उद्घाटन कर दिया जाएगा, सुरेन्द्र कुमार नें कहा उन्होंने अपने वार्ड में एक मोहल्ला क्लीनिक खुलवाया था लेकिन वह जल्द बंद होने जा रहा है। और जो डिस्पेंसरी आम आदमी पार्टी ने खोली थी।

उनका नाम बदलकर आयुष्मान आरोग्य मंदिर रख दिया गया है। उन्होंने कहा कि कपिल मिश्रा कहते हैं कि हमने एक हजार आरोग्य मंदिर खोलें हैं। लेकिन कोई आरोग्य मंदिर नहीं खोला गया है केवल जो डिस्पेंसरी पहले से ही खोली गई थी उन पर पेंट करके और नाम बदला गया है। सुरेंद्र कुमार नें कहा 1950 में हमारा यह संविधान लागू हुआ था। जिसके तहत गरीबों का सम्मान दलितों का सम्मान और सभी लोगों को सम्मान मिला है।
उन्होंने बताया कि जिस दिन इंदिरा गांधी देश की प्रधानमंत्री बनी उन्होंने कहा था यदि बाबा साहब डॉ अंबेडकर मुझे शिक्षा, का वोट का अधिकार ना देते तो मैं कभी देश की प्रधानमंत्री नहीं बनती, यह संविधान सभी को बराबरी का अधिकार देता है। सुरेंद्र कुमार ने बताया कि भाजपा सरकार ने महिलाओं को 2500 रुपए देने का वादा किया था वह भी अभी तक नहीं मिले हैं।



