Home मैं भी रिपोर्टर विकास कार्यों का शिलान्यास कर विधायक सुरेन्द्र नें दिया जनता को होली...

विकास कार्यों का शिलान्यास कर विधायक सुरेन्द्र नें दिया जनता को होली का तोहफा

0
71
विधायक सुरेन्द्र
विकास कार्यों का शिलान्यास कर विधायक सुरेन्द्र नें दिया जनता को होली का तोहफा

विकास कार्यों का शिलान्यास कर विधायक सुरेन्द्र नें दिया जनता को होली का तोहफा

नई दिल्ली ( सेंसरपाल ) : गोकलपुर विधानसभा से विधायक सुरेंद्र कुमार ने क्षेत्र वासियों के हाथों से नारियल फुड़वाकर विकास कार्यों का शिलान्यास किया। विधायक सुरेंद्र कुमार ने 2 करोड़ 80 लाख की लागत से सी-3 ब्लॉक हर्ष विहार में नाली और सड़कों के निर्माण कार्य का शिलान्यास कर क्षेत्र वासियों को होली का तोहफा दिया।

शिलान्यास कार्यक्रम में जनता को संबोधित करते हुए सुरेंद्र कुमार ने कहा कि वह इस योजना को लेकर काफी लंबे समय से प्रयास कर रहे थे लेकिन इस काम में कई तरह के विलंब हुए जिसके कारण यह योजना कुछ देर से पूरी हो रही है। लेकिन अब 6 महीने में यह सारा काम पूरा हो जाएगा, और लोगों को काफी समय से हो रही समस्या से हमेशा के लिए निजात मिल जाएगी।

 विधायक सुरेन्द्र
विकास कार्यों का शिलान्यास कर विधायक सुरेन्द्र नें दिया जनता को होली का तोहफा

विधायक सुरेंद्र कुमार ने इस मौके पर यह भी कहा कि कार्य पूरा हो जाने के बाद क्षेत्र के लोगों को और भी सौगात देने का काम करेंगे और इस क्षेत्र में विकास कार्यों की धारा को कभी रुकने नहीं देंगे इस मौके पर क्षेत्र की जनता ने विधायक सुरेंद्र कुमार के कार्यों की प्रशंसा की इस मौके पर मौजूद रहे क्षेत्र वासियों में डॉ इंद्रजीत, चंदीलाल, जगदीश, लवकेश, राजू नेता, ओमवीर, चरण सिंह, सुभाष, प्रतीक गुप्ता, और हर्ष विहार के गणमान्य व्यक्तियों ने विधायक सुरेंद्र कुमार को फूल माला पहना कर अभिनंदन और धन्यवाद किया और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर आपस में अपनी खुशियां बांटी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here