सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 9 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

विधायक बेटे को मिला लोकसभा का टिकट, पिता आज भी लगाते हैं सड़क पर झाड़ू, कौन हैं कुलदीप कुमार?

4 मिनट पढ़ें
Advertisement

विधायक बेटे को मिला लोकसभा का टिकट, पिता आज भी लगाते हैं सड़क पर झाड़ू, कौन हैं कुलदीप कुमार?

कुलदीप कुमार दिल्ली की कोंडली विधानसभा से विधायक हैं. उन्होंने कहा कि मुझे अपने पिता के काम पर गर्व है.

लोकसभा चुनाव को लेकर सभी दलों तैयारियां तेज कर दी हैं, प्रमुख दलों ने अपने कई उम्मीवारों के नाम का एलान भी कर दिया है. दिल्ली में भी इंडिया अलायंस की कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है. इन सात सीटों पर हुए उम्मीदवारों के एलान में जो सीट सबसे ज्यादा चर्चाओं में है वह है पूर्वी दिल्ली की लोकसभा सीट. और इसकी वजह हैं यहां के आप प्रत्याशी कुलदीप कुमार.

अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ने पूर्वी दिल्ली से कुलदीप कुमार को टिकट दिया है. कुलदीप दिल्ली के कोंडली से विधायक हैं और उनको लोकसभा का टिकट मिलने के बाद हर तरफ उनकी चर्चा है. दरअसल, कुलदीप कुमार के पिता प्रकाश कुमार एक सफाई कर्मचारी हैं, और जब उनका बेटा विधायक बना तब भी और अब जब उन्हें लोकसभा का टिकट मिला है तब भी वे हर दिन की तरह सुबह उठकर सड़क पर झाड़ू लगाने का काम करते हैं.

1988 में लगी थी पिता की नौकरी

कुलदीप कुमार के पिता प्रकाश कुमार साल 1988 में अस्थाई स्वच्छता कर्मचारी के रूप में एमसीडी में शामिल हुए और फिर स्थाई कर्मचारी बन गए. प्रकाश कहते हैं कि हालांकि उन्हें अपने बेटे की राजनीतिक सफलता पर बहुत खुशी महसूस होती है, लेकिन वो अपना काम उसी तरह से करते हैं.

‘बेटा अपना काम करता है मैं अपना’

प्रकाश कुमार ने कहा कुछ लोग पूछते हैं कि आप अब भी क्यों काम करते हैं तो उनसे यही कहता हूं बेटा अपना काम कर रहा है मैं अपना. उन्होंने बताया, “परसों पता चला तो मैंने कहा कि खुशी की बात है और मैंने ढोल बजवाए. कुलदीप कहता है अब मैं काम ना करूं लेकिन मैंने कहा मैं अपना काम करूंगा. लोग घर बैठने के लिए कहते हैं तो मैं कहता हूं क्यों बैठ जाऊं.”

Advertisement

मां अस्पताल में थीं सफाईकर्मी

जनरल सीट से एससी समाज से आने वाले शख्स को टिकिट दिया है, इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि ये बहुत अच्छी बात है. प्रकाश कुमार ने उम्मीद जताई कि उनका बेटा चुनाव जीतेगा. विधायक कुलदीप कुमार की मां सुनीता एक निजी अस्पताल में सफाई कर्मचारी थीं, उन्होंने भी कुछ समय पहले नौकरी छोड़ दी थी.

‘मुझे मेरे पिता के काम पर गर्व’

वहीं आम आदमी पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी कुलदीप कुमार अपने इलाके में जनसंपर्क कर रहे हैं. उनसे जब उनके पिता के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मुझे पिता के काम पर गर्व है. आज उन्ही की बदौलत मैं यहां पर हूं. कोरोना के समय उन्होंने बहुत महत्वपूर्ण काम किया और उस वक्त हम भी लोगों की सेवा में लगे थे. कुलदीप ने उम्मीदवारी के लिए अरविंद केजरीवाल का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि ये सीट इंडिया गठबंधन भारी बहुमत से जीतेगी.

सोशल मीडिया पर यूजर्स ने उठाए सवाल

हालांकि सोशल मीडिया पर इसको लेकर मिलीजुली राय देखने को मिली है. कई लोगों ने इस पर सवाल भी उठाए हैं कि अगर बेटा विधायक है तो पिता आज भी सड़क पर क्यों झाड़ू लगा रहे हैं. ऐसे यूजर ने कुलदीप कुमार पर कई सवाल दागे हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *