Home मैं भी रिपोर्टर विधायक संजय गोयल नें किया अटल कैंटीन का निरीक्षण

विधायक संजय गोयल नें किया अटल कैंटीन का निरीक्षण

0
157
विधायक संजय गोयल
विधायक संजय गोयल नें किया अटल कैंटीन का निरीक्षण

विधायक संजय गोयल नें किया अटल कैंटीन का निरीक्षण

नई दिल्ली ( सेंसर पाल ) : शाहदरा विधानसभा से विधायक संजय गोयल ने अपने क्षेत्र में अटल कैंटीन का दौरा किया और खाना भी खाया उन्होंने कहा कि दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अब तक 45 अटल कैंटीन खोली है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने संकल्प लिया था कि चुनाव से पहले गरीब लोगों को हम 5 रूपये में खाना खिलाएंगे 25 दिसंबर को हमारा संकल्प पूरा हुआ।

उस दिन हमारे देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के 101 वे जन्मदिन पर ये शुरू की गई मेरी विधानसभा में दो अटल कैंटीन है एक कैंटीन सीमापुरी और दूसरी दिलशाद कॉलोनी में है उन्होंने कहा कि अटल कैंटीन में मात्र 5 रूपये में घर जैसा खाना पूरी थाली जिसमें दाल छोले, चावल, दाल, चार रोटी, अचार, आलू की सब्जी, मिक्स वेज, इत्यादि मिलती है। उन्होंने कहा कि जो हम कहते हैं वो करते हैं।

अटल कैंटीन एक वरदान साबित हो रही है। जो हमारे बुजुर्ग हैं जिन लोगों के माता-पिता नहीं है जिनके घर में खाना नहीं बनता है यह कैंटीन सुबह 11:00 से शुरू होती है और शाम को 5:00 बजे से रोजाना लगभग सुबह 500 लोग इस कैंटीन में खाना खाते हैं शाम को भी लगभग 500 लोग खाना खाते हैं और जिन विधानसभाओं में कैंटीन नहीं खुली है वहां पर 25 और कैंटीन खुलने वाली है। उन्होंने कहा कि मैं खुद यहां निरीक्षण करने आता रहता हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here