गीता कॉलोनी के 13 व 18 ब्लॉक में नई जल पाइपलाइन कार्य का विधायक डॉ.अनिल गोयल नें किया शुभारंभ
नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : पूर्वी दिल्ली के कृष्णा नगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गीता कॉलोनी के 13 ब्लॉक एवं 18 ब्लॉक में वर्षों से चल रही जलापूर्ति समस्याओं को दृष्टिगत रखते हुए, स्थानीय विधायक डॉ. अनिल गोयल द्वारा नई जल पाइपलाइन कार्य का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं भाजपा पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष संजय शर्मा, सुरेंद्र बिंद्रा, विजय गिलहोत्रा, रविंद्र सिंह परमार एवं विजय कोचर विशेष रूप से उपस्थित रहे।
डॉ.अनिल गोयल कहते हैं गीता कॉलोनी में लंबे समय से टूटी-फूटी एवं जर्जर पाइप लाइन के कारण गंदे पानी की आपूर्ति की शिकायतें आ रही थीं। जनता की यह आवश्यक मांग बार-बार उठने के बावजूद पूर्ववर्ती आपदा सरकारों ने इस गंभीर समस्या पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया, जिससे स्थानीय निवासी अत्यधिक परेशान थे।
डॉ. अनिल गोयल ने इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए जल बोर्ड के माध्यम से नई पाइपलाइन डलवाने की दिशा में कार्य आरंभ किया। उद्घाटन के अवसर पर
डॉ. गोयल ने कहा: “कभी-कभी सोचता हूँ कि इतने वर्षों से यह कार्य अधूरा क्यों पड़ा रहा और आज जब उद्घाटन हुआ, तो लोगों के चेहरों पर जो संतोष और प्रसन्नता देखने को मिली, उसने मेरे दिल को छू लिया। मुझे गर्व है कि जनता की सेवा का यह अवसर मुझे विधायक के रूप में मिला है। यही मेरे परिश्रम की सबसे बड़ी पूंजी है।
डॉ.अनिल गोयल नें कहा यह कार्य शीघ्र ही पूर्ण कर लिया जाएगा, जिससे क्षेत्रीय नागरिकों को स्वच्छ और निरंतर जलापूर्ति का सुखद अनुभव मिलेगा।
विधायक ने आश्वस्त किया कि क्षेत्र की अन्य जलापूर्ति संबंधित समस्याओं का भी चरणबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।


