Home मैं भी रिपोर्टर विकास कार्यों का उद्घाटन किया विधायक धिगान नें

विकास कार्यों का उद्घाटन किया विधायक धिगान नें

0
82
विधायक धिगान
विकास कार्यों का उद्घाटन किया विधायक धिगान नें

विकास कार्यों का उद्घाटन किया विधायक धिगान नें

नई दिल्ली ( सेंसरपाल ) : सीमापुरी विधानसभा से विधायक वीर सिंह धिंगान ने ज़ी टीवी एन्क्लेव पॉकेट एफ मे 6 लाख 71 हजार की लागत से गली को बनाने के लिए उद्घाटन किया।

उन्होंने बताया कि यह कार्य शुरू हो चुका है और जल्द ही इसको पूरा कर लिया जायेगा, पानी की समस्या को लेकर भी उन्होंने कहा कि जहां-जहां पर परेशानी है जल्दी ही समस्या का समाधान किया जाएगा। पार्षदों के फंड को बढ़ाकर 2 करोड़ करने की उन्होंने सराहना की और कहा इस फंड से विकास कार्य करने में और ज्यादा मदद मिलेगी, उन्होंने 2026 के बजट को लेकर कहा कि अगर सरकार शिक्षा को ध्यान में रखती तो ज्यादा अच्छा होता।

क्षेत्र की जनता ने विधायक के कार्यों की सराहना की और कहा की यह हमारे लिए बहुत खुशी का क्षण है। क्षेत्र की जनता ने बताया कि विधायक जनता के साथ रहे हैं और उनके कार्यों को करने के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। उन्होंने कहा कि हमें पूरी आशा है कि भविष्य में भी जो भी कार्य हमारे होंगे उनको भी विधायक जरूर पूरा करेंगे, हमें विधायक धिगान पर पूरा भरोसा है। और जैसे एफ पॉकेट का यह काम हो रहा है आगे भी हमारे काम होते रहेंगे और क्षेत्र की जनता ने विधायक का माला पहनाकर स्वागत किया और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर आपस में अपनी खुशियां बांटी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here