सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

यमुना विहार में सड़कों के पुनर्निर्माण कार्य का शिलान्यास किया विधायक अजय महावर ने

2 मिनट पढ़ें
अजय महावर

यमुना विहार में सड़कों के पुनर्निर्माण कार्य का शिलान्यास किया विधायक अजय महावर ने

Advertisement

यमुना विहार में सड़कों के पुनर्निर्माण कार्य का शिलान्यास किया विधायक अजय महावर ने

नई दिल्ली (सी.पी.एन.न्यूज़ ) : घोंडा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले यमुना विहार वार्ड के सी तीन ब्लॉक में वर्षों से जर्जर पड़ी सड़कों के पुनर्निर्माण कार्य का शुभारंभ आज क्षेत्रीय विधायक अजय महावर द्वारा किया गया। यह कार्य विधायक निधि के अंतर्गत कराया जा रहा है, जिसकी कुल लागत 29.72 लाख निर्धारित की गई है। गौरतलब है कि इन सड़कों का निर्माण कार्य लगभग दस वर्ष पूर्व हुआ था, जिसके बाद से यह सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी थीं। स्थानीय निवासियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा था। इस अवसर पर अजय महावर ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा, “इस सड़क का निर्माण अत्यंत सुंदर और टिकाऊ तरीके से किया जाएगा। नालियों का लेवल सटीक और संतुलित हो, इसके लिए संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही निर्देशित किया गया है। निर्माण की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा।

शिलान्यास कार्यक्रम यमुना विहार के पास आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया। इस अवसर पर कई गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष पूनम चौहान, मंडल अध्यक्ष विपिन कुमार, मुकेश गोयल, बी.सी. वशिष्ठ, अजय मोहन, दीपक जैन, संजीव दीक्षित, जितेंद्र भदौरिया, मोना माहेश्वरी, धीरेंद्र माहेश्वरी, आर.के. पिपलानी, मनोज परिहार, पूर्णिमा शर्मा, विभा भटनागर, सुरेंद्र पराशर, देवाक्ष, प्रिंस अग्रवाल सहित अनेक स्थानीय निवासी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Advertisement

अजय महावर ने अंत में आश्वस्त किया कि घोंडा विधानसभा क्षेत्र में अधूरे व पुराने विकास कार्यों को शीघ्र पूरा किया जाएगा, जिससे क्षेत्रवासियों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं मिल सकें।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *