सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 9 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

बदमाशो ने रेडीमेड गारमेंट्स दुकानदार को मारी गोली, दुकान में तोड़फोड़ का वीडियो आया सामने

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

दिल्‍ली : बदमाशों ने दुकानदार को गोली मारी, बचाने पहुंचे दो बेटे भी घायल, CCTV में कैद हुई वारदात

सारिक ने बताया कि बदमाशों की संख्या 6 थी. सभी के हाथों में बंदूक थी और उन्होंने कई राउंड फायरिंग भी किए. इसके बाद बदमाश मौके से फरार हो गए.

पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मीनगर इलाके में बदमाशों ने रेडीमेड गारमेंट्स के एक दुकानदार को गोली मार दी. पिता को बचाने पहुंचे एक बेटे को बदमाशों ने चाकू मार दिया, जबकि दूसरे बेटे के साथ भी मारपीट की गई है. घायलों को गंभीर हालत में अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पिता की हालत गंभीर बताई जा रही है . पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है . हमले का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें बदमाश हाथों में बंदूक लेकर हमला करते नजर आ रहे हैं.

सारिक अनवर ने बताया कि उनकी लक्ष्मी नगर के रमेश पार्क में गारमेंट्स की दुकान है. रात तकरीबन 10:30 बजे वह अपनी दुकान को बंद करने की तैयारियां कर रहे थे, तभी हथियारों से लैस कुछ बदमाश वहां आए. बदमाशों ने उनके पिता गुड्डू अंसारी के बारे में पूछताछ की और दुकान में तोड़फोड़ शुरू कर दी.

सारिक ने बताया कि दूसरी दुकान बंद करके आ रहे उनके पिता के गली में होने की जानकारी बदमाशों के साथियों ने तोड़फोड़ कर रहे अपने साथियों को दी. जिसके बाद बदमाश वहां से निकलकर उनके पिता की तरफ दौड़े. बदमाशों ने उनके पिता के साथ मारपीट की और उन्हें गोली मार दी. पिता के साथ मारपीट की जानकारी मिलते ही उसके दो भाई तारिक और अनस वहां पहुंचे तो बदमाशों ने उनके भाइयों के साथ भी मारपीट की. अनस अहमद ने एक बदमाश को पकड़ने की कोशिश की तो उसने अनस को चाकू मारकर घायल कर दिया.

Advertisement

बदमाशों ने कई राउंड फायरिंग की 

सारिक ने बताया कि बदमाशों की संख्या 6 थी. सभी के हाथों में बंदूक थी और उन्होंने कई राउंड फायरिंग भी किए. इसके बाद बदमाश मौके से फरार हो गए. सारिक का आरोप है कि अमीन नाम के बदमाश ने अपने साथियों के साथ मिलकर ये हमला किया है . इनके खिलाफ हत्‍या सहित कई आपराधिक मामले दर्ज हैं.

हत्‍या के प्रयास सहित विभिन्‍न धाराओं में मामला दर्ज 

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. क्राइम टीम और एफएसएल की टीम से घटनास्थल का मुआयना कराया गया. पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही साफ हो पाएगा की इस हमले के पीछे की वजह क्या है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *