जल संकट के विरोध में अल्पसंख्यक मोर्चा शाहदरा जिले नें किया प्रदर्शन : विपिन जैन
नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : दिल्ली : दिल्ली के अन्य इलाकों के साथ साथ शास्त्री पार्क इलाके में भी गहराती पीने के पानी की किल्लत को लेकर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा शाहदरा जिला के कार्यकर्ता अपने जिला अध्यक्ष विपिन जैन के नेतृत्व में शास्त्री पार्क क्षेत्र में सड़क पर उतरे और केजरीवाल सरकार के खिलाफ जोरदार आक्रोश पदयात्रा निकाली ।
पदयात्रा में अल्पसंख्यक मोर्चा के दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष अनीस अब्बासी ,लोकसभा प्रभारी नियाज खान, जिला महामंत्री मो.शमीम ,भाजपा मंडल अध्यक्षा पूजा शर्मा, जिला मंत्री नरेंद्र जैन, सफाकत ,इस्माइल खान,इमैन्युल आजाद आदि के साथ-साथ अनेक भाजपा व अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल रहे
अल्पसंख्यक मोर्चा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अनीस अब्बासी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि गर्मी शुरू होते ही दिल्ली में पानी की किल्लत शुरू हो जाती है दिल्ली सरकार पड़ोसी राज्य की सरकारों पर अर्नगल आरोप लगाकर पल्ला झाड लेती है जबकि दिल्ली में पानी की लीकेज व चोरी को सरकार यदि इमानदारी से रोक दें तो दिल्ली की जनता की पानी की समस्या काफी हद तक सुलझ जाए
इस मौके पर शाहदरा जिला अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष विपिन जैन ने कहा कि आज दिल्ली के लोग केजरीवाल सरकार की नाकामी व भ्रष्टाचार का खामियाजा भुगत रहे है आज या तो घरों में पानी आ नहीं रहा और यदि कहीं आ रहा है तो वह बहुत गंदा आ रहा है जिसके कारण दिल्लीवासी जलजनित बीमारियों से भी पीडित है । इस दौरान लोगों ने बोतलों में भरकर जल बोर्ड द्वारा सप्लाई करे जा रहे गंदे पानी को भी दिखाया।
इसी कड़ी में ललिता पार्क मंडल में भी अल्पसंख्यक मोर्चा शाहदरा जिला की ओर से जोरदार आक्रोश पदयात्रा निकाली गई जिसमें विधायक अभय वर्मा, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा दिल्ली प्रदेश महामंत्री शबाना रहमान, भाजपा जिला मंत्री वर्षा जायसवाल, जिला महामंत्री शुभम जैन, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनीत अग्रवाल, महामंत्री विकास गोयल,प्रदेश कार्यकारणी सदस्य अशरफ अली खान,मुनीरअहमद, अमरीक सिंह गिल,मो.अलीम, राजीव जैन,आलोक जैन,शाहिद मलिक , नदीम आदि भी अनेक कार्यकर्ताओ के साथ मौजूद रहे |



