अल्पसंख्यक मोर्चा ने गांधी जी व लाला लाजपत राय को अर्पित किए श्रद्धा सुमन : विपिन जैन
नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा शाहदरा जिला द्वारा पंजाब केसरी लाला लाजपत राय की जन्म जयंती व राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के संदर्भ में शाहदरा में श्रद्धा सुमन अर्पित किए । भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा अपने शाहदरा जिला अध्यक्ष विपिन जैन के सानिध्य में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया । जिसमें मोर्चे के संजीव जैन जिला उपाध्यक्ष , ललित जैन कोषाध्यक्ष , मो.शमीम महामंत्री,शुभम जैन महामंत्री, जसपाल सिंह खेड़ा उपाध्यक्ष, राजीव जैन , अशरफ अली ख़ान , राहुल जैन व जसवीर सिंह भाटिया सहित कितने ही अन्य कार्यकर्ताओं द्वारा अपनी श्रद्धा के सुमन अर्पित किए गए ।

इस अवसर पर अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष विपिन जैन ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि महात्मा गांधी ऐसे व्यक्तित्व के धनी थे कि वो संघर्ष के दौर में भी हर वर्ग की चिंता करते थे । गरीब, दलित, महिला या मजदूर गांधी जी सबके लिए बराबर खड़े रहते थे । इसलिए लोग उन्हें परिवार के मुखिया की तरह देखते थे। धोती, लाठी, चश्मा उनकी सादगी भरी जिंदगी का हिस्सा था पंजाब केसरी लाला लाजपत राय स्वतंत्रता आंदोलन के ऐसे योद्धा थे । जिन्होंने स्वामी दयानन्द सरस्वती के साथ मिलकर आर्य समाज को पंजाब में लोकप्रिय बनाया।
वो ऐसे जननेता थे जो आजादी के आंदोलन के दौर में पड़े अकाल में संघर्ष के साथ साथ जनसेवा भी करते रहे । जिसके लिए उन्होंने लाठियां भी खाई । वो कहा करते थे कि उनके शरीर पर पड़ रही एक-एक लाठी ब्रिटिश सरकार के ताबूत में एक-एक कील का काम करेगी और वही हुआ भी; लालाजी के बलिदान के 20 वर्ष के भीतर ही ब्रिटिश साम्राज्य का सूर्य अस्त हो गया। 17 नवंबर 1928 को इन्हीं चोटों की कारण से इनका देहान्त हो गया था |



