सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों को…’ अधिकारियों से ये क्या बोले मोहम्मद यूनुस

2 मिनट पढ़ें
मोहम्मद यूनुस

बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों को...' अधिकारियों से ये क्या बोले मोहम्मद यूनुस

Advertisement

Mohammed Yunus on Minorities Protection : बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस ने देश में धार्मिक अल्पसंख्यकों पर हो रहे हमलों को रोकने और उनकी सुरक्षा के लिए विशेष कदम उठाने का आदेश दिया है. दरअसल, मोहम्मद यूनुस ने देश के सुरक्षा प्रमुखों को आदेश दिया कि वह देश भर में अल्पसंख्यकों के खिलाफ हो हमलों को रोकें. उन्होंने कहा कि अगर बांग्लादेश अपने धार्मिक अल्पसंख्यकों की सुरक्षा करने में विफल रहता है तो इससे दुनियाभर में देश की छवि खराब होगी और इससे देश को नुकसान भी पहुंचेगा.

मोहम्मद यूनुस ने सुरक्षा प्रमुखों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की. इस बैठक में उन्होंने कानून और व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा करते हुए ये आदेश दिए. उन्होंने कहा कि कानून और व्यवस्था की स्थिति पर गहन निगरानी रखने के लिए एक कमांड सेंटर या कमांड मुख्यालय बनाना होगा, जो सभी पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के बीच समन्वय स्थापित करेगा.

अल्पसंख्यकों की सुरक्षा नहीं कर पाए तो देश की खराब हो जाएगी छविः यूनुस

मोहम्मद यूनुस ने कहा कि सुरक्षा एजेंसियों को आधुनिक संचार उपकरणों का उपयोग ज्यादा से ज्यादा सुनिश्चित करना चाहिए, ताकि वो किसी भी स्थिति में तुरंत एक्शन ले सकें. उन्होंने कहा कि अगर हम अपने धार्मिक अल्पसंख्यकों की रक्षा नहीं कर पाए तो हमारी वैश्विक छवि को काफी नुकसान पहुंचेगा. ऐसे में हमें इस संबंध में बिल्कुल पारदर्शी होना चाहिए. मोहम्मद यूनुस ने सुरक्षा प्रमुखों को आदेश दिया कि वो प्रत्येक नागरिक के अधिकारों की रक्षा करने और धार्मिक और जातीय अल्पसंख्यकों पर हमलों को रोकने के लिए विशेष उपाय करें.

Advertisement

अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर बैठक में ये रहे मौजूद

बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर देश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस ने सुरक्षा प्रमुखों के साथ बैठक की. इस बैठक में गृह मामलों के सलाहकार जहांगीर आलम चौधरी, मुख्य सलाहकार के विशेष सहायक खुदा बख्श चौधरी, गृह सचिव नसीमुल गनी और पुलिस प्रमुख, बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश, रैपिड एक्शन बटालियन, ढाका मेट्रोपॉलिटन पुलिस, तटरक्षक बल और विशेष शाखा के प्रमुख शामिल थे.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *