सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 9 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

दिल्ली के MCD स्कूल कैंपस में नाबालिग से रेप, लूट के बाद दिया वारदात को अंजाम

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

दिल्‍ली के बंद MCD स्‍कूल में चाकू की नोक पर नाबालिग से बलात्कार 

देश की राजधानी में एमसीडी के एक बंद पड़े स्‍कूल में चोरी करने के बाद 16 साल की लड़की से दुष्‍कर्म का मामला सामने आया है. दिल्ली पुलिस ने बलात्‍कार और लूट की एफआईआर दर्ज करके जांच शुरू कर दी है.

एमसीडी स्कूल कॉम्प्लेक्स में एक नाबालिग से बलात्‍कार

दिल्ली में बंद पड़े एमसीडी स्कूल कॉम्प्लेक्स में एक नाबालिग से बलात्‍कार की खबर सामने आई है. आरोप हैं कि स्कूल परिसर में लूटपाट करने के बाद शख्‍स ने वहां रह रही 16 साल की लड़की के साथ बलात्कार भी किया. पीडि़ता की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने बलात्‍कार और लूट की एफआईआर दर्ज करके जांच शुरू कर दी है. दिल्ली पुलिस को मिली शिकायत के मुताबिक, पीड़िता के माता-पिता एमसीडी स्कूल में कॉन्ट्रैक्ट पर मजदूरी का काम करते हैं.

शिकायत में बताया गया है कि एमसीडी स्कूल में कुछ दिनों से काम बंद था, लेकिन पीड़ित परिवार वहीं रह रहा था. मंगलवार के दिन पीड़ित के माता-पिता कहीं दूसरी जगह मजदूरी करने गए थे. वे घर में 16 साल की पीड़िता और 18 साल की बड़ी बेटी को छोड़कर गए थे.

Advertisement

आरोप है कि दिन में करीब साढ़े ग्यारह बजे एक लड़का घर में जबरन घुस गया. लड़के ने पहले तो लूटपाट की, फिर रसोई में रखा चाकू उठाया और डराकर छोटी बहन के साथ बलात्‍कार किया.

पीड़िता का बयान किया दर्ज

दिल्ली पुलिस का कहना है कि पीड़िता का बयान दर्ज कर लिया गया है. पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है. पुलिस ने कई सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी लड़के को पकड़ने के लिए खंगाली है. पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच में किसी तरह के जबरन घर में घुसने के सबूत नहीं मिले हैं. ऐसे में पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *