सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

दिल्ली के अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी पर मंत्री सौरभ भारद्वाज ने जताई चिंता, कहा- ‘LG को पत्र लिखा था लेकिन…’

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

Saurabh Bharadwaj Minister AAP Wrote a Letter To LG VK Saxena Regarding Shortage of Doctors दिल्ली के अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी पर मंत्री सौरभ भारद्वाज ने जताई चिंता, कहा- 'LG को पत्र लिखा था लेकिन...'

 

Saurabh Bharadwaj On Shortage of Doctors: दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने राष्ट्रीय राजधानी के अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी को लेकर चिंता जाहिर की है. उन्होंने कहा है कि उन्होंने दिल्ली के उपराज्यपाल को पत्र लिखकर इस बारे में अवगत कराया था और कॉन्ट्रैक्ट पर डॉक्टरों की भर्ती करने का अनुरोध किया था लेकिन इस बारे में कोई आदेश जारी नहीं किया गया.

आम आदमी पार्टी के नेता और मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा, ”19 अप्रैल 2023 को पहली बार उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना साहब को चिट्ठी लिखी. मैंने उनको कहा कि दिल्ली के अस्पतालों के अंदर 292 जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर यानी एमबीबीएस डॉक्टरों की कमी है, और 234 स्पेशलिस्ट की कमी है”.

 

Advertisement

उन्होंने आगे कहा, ”मैंने एलजी साहब को लिखा कि आप इस कमी को पूरा कीजिए. जैसे ही मैंने मार्च में ज्वाइन किया, मुझे पता चला सेंट्रल हेल्थ सर्विस (CHS) कैडर के जो डॉक्टर्स दिल्ली सरकार में काम कर रहे थे, उनको भी वापस बुला लिया गया. एक बड़ी खेप CHS डॉक्टर्स की, जो हमारे यहां सीडीएमओ के लेवल पर काम कर रहे थे, उन्हें केंद्र सरकार ने वापस बुला लिया. इससे दिल्ली सरकार के अंदर डॉक्टरों की और कमी हो गई.

दिल्ली सरकार के मंत्री ने कहा, ”मैंने एलजी साहब को कहा कि यूपीएससी से भर्ती करने पर काफी समय लगेगा, ये लंबा प्रोसेस है. उसमें भी डॉक्टर्स ज्वाइन करते हैं, कुछ नहीं करते हैं. ये भी बड़ी परेशानी है. हमने एलजी को पिछले साल ही कॉन्ट्रैक्ट पर डॉक्टर्स को हायर करने का सुझाव दिया.
उन्होंने बताया, ”उसके दो महीने बाद दोबारा से 6 जून को दोबारा से एलजी को लिखा कि यूपीएससी से भर्ती करने में काफी लंबा वक्त लगेगा इसलिए कम से कम एक साल के लिए संविदा पर डॉक्टर्स को हायर कर लीजिए.”

सौरभ भारद्वाज ने आगे कहा, ”स्पेशलिस्ट नहीं हैं, इसलिए ऑपरेशन थियेटर के अंदर मरीजों के ऑपरेशन नहीं हो पा रहे हैं. डॉक्टर नहीं हैं, लोगों का इलाज नहीं हो पा रहा है. लेकिन कॉन्ट्रैक्ट पर डॉक्टर्स को हायर करने के लिए कोई आदेश नहीं दिया गया.”

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *