सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 6 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Food Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरी1984 Sikh Riots: 84 के सिख दंगा पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर हुआ विचार-विमर्श : निर्मल जैनFood Adulteration: मुख्यमंत्री का खुद मौके पर पहुंचना बताता है कि जनता की सेहत को लेकर कितनी गंभीर है सरकार : प्रवीण निमेषChhath Puja 2026: छठ पर्व पर साफ यमुना में स्नान करेंगे श्रद्धालु : दर्शन सिंहDevendra Fadnavis Challenge: राहुल गांधी को देवेंद्र फडणवीस की खुली चुनौती, बोले- आप 1 हजार लोग लाएंगे तो हम 1 लाख लेकर आएंगेJantar Mantar Protest: प्रदर्शन मामले में CJP नेताओं से 4 घंटे पूछताछ, दिल्ली पुलिस ने पूछे करीब 70 सवाल

मंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने पायलट की तुलना अभिमन्यु से की

3 मिनट पढ़ें

राजस्थान में सियासी उठापटक के बीच मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा के बयान लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं प्रदेश में जारी सियासी उठापटक के बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खास सिपहसालार मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा सचिन पायलट के पक्ष में बयान दे रहे हैं। ताजा बयान सचिन पायलट को चक्रव्यूह में फंसाने का दिया है महारथियों ने सचिन पायलट को अभिमन्यु की तरह घेर रखा है उनकी छवि खराब करने की साजिश की जा रही है. उन्हें गालियां दी जा रही है, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने अपना आपा नहीं खोया। उदयपुरवाटी क्षेत्र के मंडावारा गांव में आयोजित लीला की ढाणी में भोमिया जी महाराज के भंडारे कार्यक्रम में पहुंचे राजेंद्र गुढ़ा ने सचिन पायलट को मुख्यमंत्री बनने की वकालत की ग्रामीणों को संबोधित करते हुए राजेंद्र गुढ़ा ने सचिन पायलट के पक्ष में भाषण दिया। उन्होंने कहा कि राजेश पायलट के असामयिक निधन के चलते खेलने-खिलाने व मौज मस्ती के दिनों में ही सचिन पायलट को राजनीति में आकर जिम्मेदारियां संभालनी पड़ी सचिन पायलट की इमेज खराब करने के लिए राजनैतिक षडय़ंत्र रचा गया पायलट खेमे में ही नकली लोग थे जो लगातार उनके खिलाफ राजनैतिक षडय़ंत्र रच रहे थे. उन्होंने कहा कि जो लोग षडय़ंत्र रच रहे है वो बड़े घाग, यानि कि बड़े तेज है. जिन्होंने तय कर लिया है कि एक व्यक्ति को काणा, यानि कि एक आंख का करना है। गुढ़ा ने फिर सवाल उठाया कि जब मानेसर जाने वाले कैंप में से पांच मंत्री बन सकते है. पायलट को मुख्यमंत्री क्यों नहीं बनाया जा सकता वे इस दोगली नीति के खिलाफ है वे पायलट को धन्यवाद देना चाहेंगे कि पायलट ने इतनी गालियां सुनने के बाद भी अपना धैर्य नहीं खोया।  उन्होंने सचिन पायलट की तुलना महाभारत के अभिमन्यु से की  जिस तरह से महाभारत में अभिमन्यु को चारों तरफ से महारथियों ने घेरकर धोखे से मारा वो ही स्थिति सचिन पायलट की है, लेकिन प्रदेश की जनता और खासकर युवा वर्ग उनके साथ है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग पायलट को बगावत करने वाला बता रहे हैं, लेकिन दिल्ली से आए ऑब्जर्वर के सामने जो कुछ हुआ, क्या वह बगावत नहीं थी। उन्होंने पायलट की तुलना अभिमन्यु से करते हुए कहा कि महारथियों ने उन्हें घेरा हुआ है लेकिन उन्होंने धैर्य नहीं खोया। मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा अशोक गहलोत के खेमे के माने जाते हैं, कुछ दिन पहले मंत्री राजेन्द्र सिंह के बेटे के जन्मदिन पर मुख्यमंत्री कार्यक्रम में भी आए थे। लेकिन जिस दिन से जयपुर में विधायकों की बैठक में सचिन पायलट के नाम का विरोध हुआ था, उसी दिन से लगातार मंत्री राजेंद्र गुढ़ा लगातार सचिन पायलट के पक्ष में बयान दे रहे हैं। वह लगातार पायलट की पैरवी कर रहे है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *