सफाई अभियान के तहत मेट्रो वेस्ट कम्पनी कर रही हैं लोगो को जागरूक

0
45
सफाई अभियान
सफाई अभियान के तहत मेट्रो वेस्ट कम्पनी कर रही हैं लोगो को जागरूक

सफाई अभियान के तहत मेट्रो वेस्ट कम्पनी कर रही हैं लोगो को जागरूक

नई दिल्ली (सी.पी.एन.न्यूज़ ) : राजधानी में ट्रिपल इंजन सरकार द्वारा चलाये जा रहे विशेष सफाई अभियान के तहत बड़ी तेजी से काम चल रहा है | मुख्यमंत्री से ले दिल्ली सरकार के मंत्री ,दिल्ली नगर निगम के महापौर ,आला अधिकारी तथा एन.डी.एम.सी.भी पूरी तरह से सक्रिय है | वहीं निजी कम्पनी मेट्रो वेस्ट हेंडलिंग भी अपना योगदान देने में जुटी है | इसी कड़ी के तहत कम्पनी के अधिकारी अन्य कार्यों के अलावा जागरूकता अभियान भी चला रहे हैं जिसके तहत विभिन्न आर.डब्लू.ए. के साथ बैठकों का सिलसिला भी जारी है ,जिनके माध्यम से लोगो को सफाई अभियान के प्रति जागरूक किया जा रहा है और लोगो से अपील की जा रही है सरकार के अभियान को कामयाब करने के लिए सहयोग करे | बताया जा रहा है बिना जनता की भागीदारी के कोई भी अभियान सफल नहीं हो सकता

| इसी कड़ी के तहत झारखंडी आरडब्लूए शाहदरा वार्ड-215, दिल्ली द्वारा मेट्रो वेस्ट हैंडलिंग के साथ मिलकर एक सफाई पर विशेष कार्यक्रम 33, शालीमार पार्क, भोला नाथ नगर, शाहदरा, मे आयोजित किया गया। उक्त कार्यक्रम में संगीता द्वारा सूखा और गीला कूड़ा-करकट\ अलग कर सुबह डिपर मे डालने की अपील की और सहयोग भी माँगा । बैठक में एडवोकेट दिनेश कुमार गुप्ता, अध्यक्ष – झारखंडी आरडब्लूए शाहदरा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here