सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 23 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Ward Committee Meeting Delhi: वार्ड कमेटी की बैठक में गूंजे कर्दमपुरी वार्ड के जनहित के मुद्दे : मुकेश बंसलAyushman Bharat Scheme: आयुष्मान योजना का बढ़ेगा दायरा, जांच के साथ अब मरीजों को मिलेगी सर्जरी की सुविधा : रेखा रानी MCD New Rules 2026: कूड़ा फैलाने वालों पर अब लगेगा दोगुना जुर्माना हर साल 5 प्रतिशत बढ़ेगी पेनल्टी : देवेंद्र शर्माEhsaas 2026: बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में ऐतिहासिक पहल है ‘एहसास 2026’ : दीपक गाबाDelhi Railway Development: केंद्र व दिल्ली सरकार मिलकर कर रही है दिल्ली के विकास के लिए कार्य : राजकुमार बल्लनIndia Biennale 2026: इंडिया बिएनाले से अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक मानचित्र पर नई पहचान बनाएगी दिल्ली : विनोद जायसDelhi Pollution, Delhi Air Pollution, Ramesh Chandra Gupta, Rekha Gupta Government, Delhi GovernmenYuzvendra Chahal BJP: क्रिकेटर युजवेंद्र चहल भाजपा में शामिल, ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में बने विशेष आमंत्रित सदस्य

Raja Raghuvanshi Murder Case: सोनम रघुवंशी को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर पटना पहुंची मेघालय पुलिस, राजा रघुवंशी हत्याकांड से उठेगा पर्दा!

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

Raja Raghuvanshi murder case: सोनम रघुवंशी को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर पटना पहुंची मेघालय पुलिस, राजा रघुवंशी हत्याकांड से उठेगा पर्दा!

राजा रघुवंशी हत्याकांड में हर दिन एक नया मोड़ सामने आ रहा है। इस सनसनीखेज मामले में अब मृतक की पत्नी सोनम रघुवंशी पर कानून का शिकंजा कसता जा रहा है। उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले से गिरफ्तार की गई सोनम रघुवंशी को अब 72 घंटे की ट्रांजिट रिमांड पर मेघालय पुलिस ने अपनी कस्टडी में ले लिया है। सोमवार देर रात उसे गाजीपुर से कोर्ट की इजाज़त मिलने के बाद शिलांग पुलिस पटना होते हुए सोनम को मेघालय ले जाने के लिए रवाना हो गई।

सूत्रों के अनुसार, शिलांग पुलिस ने गाजीपुर के जिला न्यायालय में पेशी के दौरान ट्रांजिट रिमांड की मांग रखी थी। अदालत ने अभियोजन पक्ष की दलीलों को सुनने के बाद आरोपी सोनम को तीन दिन की रिमांड पर सौंप दिया। कोर्ट की औपचारिकताएं पूरी होते ही रातों-रात मेघालय पुलिस का काफिला सोनम को लेकर पटना के रास्ते शिलांग के लिए निकल गया। इस दौरान पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था बेहद सख्त रही और यात्रा में किसी भी संभावित जोखिम से बचने के लिए पूरी चौकसी बरती गई।

शिलांग पुलिस के काफिले में लगभग 12 से 15 पुलिसकर्मी शामिल थे, जो हथियारों से लैस थे। सोनम को जिस वाहन में ले जाया गया उसकी नंबर प्लेट BR01PR6242 थी। बक्सर के आदर्श नगर थाने में यह काफिला थोड़ी देर के लिए रुका था, जहां स्थानीय पुलिस के साथ कुछ जानकारियों का आदान-प्रदान किया गया। इसके बाद काफिला रात के अंधेरे में ही पटना की ओर रवाना हो गया।

Advertisement

सोनम रघुवंशी को अब मेघालय पुलिस शिलांग ले जाकर वहां की कोर्ट में पेश करेगी, जहां उससे पूछताछ का सिलसिला शुरू होगा। माना जा रहा है कि इस पूछताछ में राजा रघुवंशी की हत्या की गुत्थी सुलझ सकती है और कई अहम राज़ खुल सकते हैं। पुलिस का संदेह है कि इस हत्या की साजिश में सोनम की संलिप्तता हो सकती है और इसी को लेकर उसे हिरासत में लेकर गहन पूछताछ की जाएगी।

राजा रघुवंशी की हत्या ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी थी। मामला न केवल गंभीर आपराधिक श्रेणी में आता है, बल्कि इसमें पारिवारिक साजिश और आपसी संबंधों की पेचीदगियां भी उजागर हो रही हैं। सोनम की गिरफ्तारी और अब ट्रांजिट रिमांड पर उसे मेघालय ले जाना यह संकेत देता है कि पुलिस के हाथ कुछ ठोस सुराग लगे हैं। आने वाले दिनों में यह मामला और भी पेचीदा और खुलासों से भरपूर हो सकता है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *