सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

Meerut Murder: मेरठ में ‘सौरभ कांड’ जैसी दूसरी वारदात, पत्नी ने प्रेमी संग रची हत्या की साजिश, 10 बार सांप से कटवाकर पति को मारा

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

Meerut Murder: मेरठ में ‘सौरभ कांड’ जैसी दूसरी वारदात, पत्नी ने प्रेमी संग रची हत्या की साजिश, 10 बार सांप से कटवाकर पति को मारा

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में पतियों की हत्या के एक के बाद एक सनसनीखेज मामले सामने आ रहे हैं। बहुचर्चित ‘सौरभ हत्याकांड’ में अभी तक आरोपी मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला को सजा नहीं मिल पाई है, और इसी बीच मेरठ में एक और रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसने एक बार फिर रिश्तों के नाम पर की जा रही दरिंदगी को उजागर कर दिया है।

इस ताजा घटना में अमित नामक युवक की हत्या उसकी पत्नी रविता ने अपने प्रेमी अमरदीप के साथ मिलकर कर दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि अमित की मौत सामान्य सर्पदंश से नहीं, बल्कि गला दबाने और फिर 10 बार सांप से कटवाने के कारण हुई थी। हत्या को आत्मघाती सर्पदंश की शक्ल देने की ये घिनौनी साजिश इतनी चालाकी से रची गई थी कि पहले पहल पुलिस भी भ्रमित हो गई।

दरअसल, वायरल हो रहे एक वीडियो में देखा गया कि अमित का शव चारपाई पर पड़ा हुआ है और एक जहरीला सांप उसके शरीर पर रेंगता हुआ उसे डंस रहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिससे लोगों में सनसनी फैल गई। शुरुआत में मामला सर्पदंश से मौत का प्रतीत हुआ, लेकिन जब पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा तो सच्चाई सामने आ गई।

पोस्टमार्टम में यह स्पष्ट हुआ कि अमित की मौत दम घुटने यानी गला दबाकर की गई हत्या से हुई थी। इसके बाद जब पुलिस ने मृतक की पत्नी रविता को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की, तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। उसने बताया कि उसके अमरदीप नामक युवक से पिछले एक साल से संबंध थे और अमित को इस बात की भनक लग चुकी थी, जिस कारण घर में अक्सर विवाद होते थे।

Advertisement

रविता ने खुलासा किया कि उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को रास्ते से हटाने की साजिश रची। दोनों ने एक सपेरे से 1000 रुपये में जहरीला सांप खरीदा और पहले अमित का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को बिस्तर पर रखकर उसे 10 बार सांप से कटवाया ताकि मामला सर्पदंश से मौत जैसा लगे और कोई शक न कर सके।

इस खौफनाक वारदात ने न सिर्फ पुलिस को हिला दिया है, बल्कि लोगों को एक बार फिर ‘मुस्कान-सौरभ कांड’ की याद दिला दी है, जिसमें मुस्कान ने अपने पति सौरभ की हत्या कर उसकी लाश को नीले ड्रम में सीमेंट भरकर छिपा दिया था। अब मेरठ पुलिस के सामने न सिर्फ इस नये केस की निष्पक्ष जांच की चुनौती है, बल्कि सौरभ हत्याकांड में भी दोषियों को सजा दिलाने का दबाव है।

फिलहाल पुलिस ने रविता और अमरदीप को गिरफ्तार कर लिया है और सांप बेचने वाले व्यक्ति की तलाश की जा रही है। यह मामला बताता है कि कैसे रिश्तों की पवित्रता को हवस और स्वार्थ की आग में जलाकर मानवता को शर्मसार किया जा रहा है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *