सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

Meerut Gangrape Case: मेरठ में 7 साल की बच्ची से दरिंदगी का आरोपी शहजाद एनकाउंटर में ढेर

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Meerut Gangrape Case: मेरठ में 7 साल की बच्ची से दरिंदगी का आरोपी शहजाद एनकाउंटर में ढेर

उत्तर प्रदेश के मेरठ में पुलिस ने 7 साल की बच्ची से गैंगरेप के आरोपी शहजाद उर्फ निक्की को एनकाउंटर में मार गिराया। आरोपी शहजाद पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। यह एनकाउंटर सोमवार सुबह करीब 5:30 बजे सरूरपुर थाना क्षेत्र के जंगल के पास हुआ।

जानकारी के अनुसार, 12 अक्टूबर की रात आरोपी शहजाद पीड़िता के परिजनों को धमकाने के लिए उनके घर पर दो राउंड फायरिंग की थी। अगले दिन शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपी की तलाश तेज कर दी। इस घटना ने स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश पैदा कर दिया।

शहजाद मेरठ के बहसूमा का रहने वाला था और उस पर चोरी, पॉक्सो एक्ट, गैंगरेप और छेड़छाड़ जैसे सात मामले दर्ज थे। आरोपी ने 25 जनवरी 2025 को अपने दोस्त के साथ मिलकर 20 रुपए के लालच पर 7 साल की बच्ची के साथ गन्ने के खेत में दुष्कर्म किया था। बच्ची की रोने की आवाज सुनकर आरोपी फरार हो गए। इस मामले में पीड़िता के परिजनों ने शहजाद और एक अज्ञात युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत शिकायत दर्ज कराई थी।

Advertisement

पुलिस के लगातार दबाव और तलाश के बीच शहजाद 12 अक्टूबर की आधी रात 12:47 बजे पीड़िता के घर पहुंचा और परिवार को धमकाते हुए दो राउंड फायरिंग की। अगली सुबह परिजन थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। इस घटना के 30 घंटे के भीतर ही पुलिस ने आरोपी को एनकाउंटर में ढेर कर दिया।

एनकाउंटर के समय SOG टीम ने आरोपी को बाइक पर जाते हुए घेर लिया। पुलिस ने रुकने का इशारा किया, लेकिन शहजाद ने फायरिंग करते हुए भागने की कोशिश की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली शहजाद के सीने में लगी। गंभीर रूप से घायल शहजाद को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

इस एनकाउंटर ने मेरठ में पीड़िता और स्थानीय लोगों को न्याय मिलने की उम्मीद बढ़ा दी है और कानून व्यवस्था पर पुलिस की सक्रियता को उजागर किया है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *