सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 7 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Food Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमानDhanteras Gold Silver Sales: धनतेरस पर 66 हजार करोड़ रुपये की बिक्री का अनुमान, महंगे सोने के बीच हल्के गहनों और सिक्कों की बढ़ी मांगBahraich Smack Seizure: भारत-नेपाल सीमा पर 41 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में 15 लाख रुपये बताई गई कीमतCBSE Date Sheet 2027: सीबीएसई की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम

Corona virus से निपटने के लिए MCD के अस्पताल तैयार,मेयर ने लिया जायजा

2 मिनट पढ़ें

दिल्ली : कोरोना संक्रमण के हालात से निपटने के लिए MCD के अस्पताल तैयार, मेयर ने लिया जायजा

दिल्ली की मेयर शैली ओबरॉय ने हिंदुराव अस्पताल का जायजा लिया और इसकी पड़ताल की कि कोरोना के मद्देनजर क्या तैयारी है?

शैली ओबरॉय ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया

दिल्ली की मेयर शैली ओबरॉय ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के हालात से निपटने के लिए दिल्ली सरकार और दिल्ली नगर निगम (MCD) के सभी अस्पताल पूरी तरह से तैयार हैं. उन्होंने कहा कि, ”कुछ दिन से दिल्ली में कोरोना के केस बढ़ रहे हैं. हमने आज सुबह हिंदुराव अस्पताल का जायजा लिया और इसकी पड़ताल की कि कोरोना के मद्देनजर हमारी क्या तैयारी है.”

उन्होंने बताया कि, उन्होंने बाद में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और एमसीडी के अस्पतालों के एमएस और डॉक्टरों के साथ बैठक की. वर्तमान में दिल्ली में कोरोना की स्थिति कंट्रोल में है. एमसीडी के अस्पतालों में दवाओं, ऑक्सीजन, लैब टेस्टिंग सभी की सुविधाएं हैं. उन्होंने कहा कि, ”23 मार्च को एमसीडी ने एक एडवाइजरी भी जारी की है. लोगों से अपील है कि कोरोना नियमों का पालन करें.”

शैली ओबेरॉय ने कहा कि, एमसीडी के अस्पतालों में करीब 3000 कोरोना बेड हैं, इनमें से 1400 बेडों पर ऑक्सीजन की सुविधा है. निगम का कोरोना का सबसे बड़ा अस्पताल हिंदू राव अस्पताल है. उसमें 200 बेड तक की व्यवस्था हो सकती है. हिंदू राव में वेंटिलेटर की भी सुविधा है. इसके अलावा कोरोना की बेसिक सुविधाएं सभी एमसीडी अस्पतालों में हैं. आइसोलेशन आदि की सुविधा भी इन अस्पतालों में है.

मोहम्मद इकबाल ने कहा

दिल्ली नगर निगम के उप महापौर आले मोहम्मद इकबाल ने कहा, ”कोरोना के मद्देनजर हम तैयारी कर रहे हैं. एमसीडी के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ आज हमने महत्वपूर्ण मीटिंग की है. हमारी पहले से जो तैयारी है, उसकी समीक्षा की. उन्होंने कहा कि कोरोना से लड़ने के लिए दिल्ली सरकार के अस्पताल जैसे तैयार हैं, उसी तरह एमसीडी के सभी अस्पताल भी पूरी तरह से तैयार हैं.”

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *