Delhi Safai Karmachari Commission: एम सी डी कमिश्नर संजीव खिरवार को आयोग ने किया तलब : संजय गहलोत
नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : दिल्ली नगर निगम में धीरे धीरे पैर पसार रही ठेकेदारी के विरोध के चलते दिल्ली सफाई कर्मचारी आयोग की तरफ से दिल्ली नगर निगम आयुक्त को 18 मार्च 2026 को सम्पूर्ण जानकारी देने हेतु पत्र प्रेषित किया गया था परंतु अभी तक आयोग में आयुक्त कार्यालय से किसी प्रकार की जानकारी प्राप्त न होने एवं गंभीर मामला होने के कारण अब आयोग ने अपनी प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए आयुक्त को नोटिस जारी किया है जिसमे उन्हें 10 अप्रैल को को आयोग में तलब किया है।
संजय गहलोत कहते हैं कि पिछले पखवाड़े से निगम में कार्यरत सफाई कर्मचारियों में ठेकेदारी प्रथा को लेकर हडक़म्प मचा हुआ है चूंकि कुछ प्राइवेट सफाई कर्मचारी प्रत्येक ज़ोन में कार्य कर रहे है जिससे कर्मचारियों में आक्रोश है जिसके चलते उन्हें अपनी रोजी रोटी का खतरा नज़र आ रहा है। दिल्ली सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन संजय गहलोत ने यह भी दावा किया है यदि ठेकेदारी प्रथा पर तुरन्त अंकुश नही लगा तो परिस्थितिवश इसके दूरगामी परिणाम भयंकर होने की आशंका है ।



