सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 9 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Slum Rehabilitation: झुग्गीवासियों को पक्के मकान देने की पहल से बदलेगी लाखों परिवारों की जिंदगी : डॉ. यूके चौधरीMCD Cleanliness Drive: दिल्ली के सभी 12 जोन में प्रमुख रिंग रोड और सर्विस रोड पर चला विशेष सफाई अभियान : संदीप कपूरLal Krishna Advani: पूर्व उप प्रधानमंत्री भारतरत्न लालकृष्ण आडवाणी के 99वें जन्मोत्सव पर आयोजित होगा अमृतोत्सव अभिनंदन समारोहBangladesh Measles Outbreak: बांग्लादेश में खसरे से 1284 मौतें, ज्यादातर बच्चे शामिल; स्वास्थ्य मंत्री बोले- मुझे फांसी दे दो, यह मेरी नाकामी हैCurrency Reform: चंद्रबाबू नायडू की बड़ी मांग, देश में 500, 1000 और 2000 रुपये के नोट बंद करने का दिया सुझाव, सिर्फ 100 और 200 रुपये के नोट रखने की वकालतYamuna Cruise Service: दिल्ली में कल से शुरू होगी ‘नमो यमुना क्रूज’ सेवा, सोनिया विहार से जगतपुर तक एक घंटे का होगा रोमांचक सफरHazaribagh Road Accident: अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर वाराणसी जा रहे लोगों की गाड़ी को टैंकर ने मारी टक्कर, 7 की मौत और 13 घायलWest Bengal Encounter: भतीजी से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी दिलीप रॉय की पुलिस मुठभेड़ में मौत, बिहार भागने की फिराक में था आरोपी

MCD Cleanliness Drive: दिल्ली के सभी 12 जोन में प्रमुख रिंग रोड और सर्विस रोड पर चला विशेष सफाई अभियान : संदीप कपूर

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

MCD Cleanliness Drive: दिल्ली के सभी 12 जोन में प्रमुख रिंग रोड और सर्विस रोड पर चला विशेष सफाई अभियान : संदीप कपूर

नई दिल्ली (स्पर्श भारद्वाज): दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने राजधानी में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने और प्रमुख सड़कों को धूलमुक्त करने के उद्देश्य से सभी 12 जोन में विशेष सफाई अभियान चलाया। निगम के विशेष दैनिक दो घंटे के गहन सफाई अभियान के तहत प्रमुख रिंग रोड मार्गों और उनसे जुड़ी सर्विस रोड पर व्यापक स्तर पर सफाई की गई। यह अभियान दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक संचालित हुआ, जिसकी निगरानी संबंधित जोन के उपायुक्तों ने प्रत्यक्ष रूप से की।

दिल्ली नगर निगम की डेम्स कमेटी के चेयरमैन संदीप कपूर ने इस अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि निगम राजधानी के प्रमुख सार्वजनिक मार्गों पर स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए विशेष प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़कों पर जमा धूल और गंदगी को हटाना, सार्वजनिक स्थानों की सफाई व्यवस्था को मजबूत करना और नागरिकों को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराना है।

संदीप कपूर ने बताया कि विशेष सफाई अभियान के अंतर्गत प्रमुख सड़कों, फुटपाथों, सेंट्रल वर्ज, सड़क किनारों, चौराहों, सर्विस रोड और आसपास के सार्वजनिक स्थलों की व्यापक सफाई की जा रही है। यह अभियान निगम के नियमित दैनिक सफाई कार्यों से अतिरिक्त है, जिसे विशेष रूप से निर्धारित क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर संचालित किया जा रहा है। इसके तहत सफाई कर्मचारियों और संबंधित अधिकारियों को निर्धारित स्थानों पर जिम्मेदारी सौंपी गई है, ताकि अभियान के दौरान सभी महत्वपूर्ण सार्वजनिक क्षेत्रों को कवर किया जा सके।

Advertisement

अभियान की प्रगति का जायजा लेने के लिए एमसीडी डेम्स कमेटी के चेयरमैन संदीप कपूर ने कृष्णा नगर मेट्रो स्टेशन के नजदीक सड़क पर चल रहे सफाई कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मौके पर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया और तैनात कर्मचारियों की कार्यप्रणाली की समीक्षा की। उन्होंने अभियान के तहत किए जा रहे कार्यों की स्थिति को देखा और सफाई व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने पर जोर दिया।

दिल्ली नगर निगम द्वारा यह विशेष सफाई अभियान छह दिवसीय निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार चलाया जा रहा है। इस कार्यक्रम में राजधानी के प्रमुख बाजारों और व्यावसायिक केंद्रों, सार्वजनिक परिवहन केंद्रों, रिंग रोड तथा आउटर रिंग रोड के महत्वपूर्ण हिस्सों, संस्थागत क्षेत्रों और अन्य प्रमुख सार्वजनिक एवं आवासीय इलाकों को शामिल किया गया है। अभियान की रूपरेखा इस तरह तैयार की गई है कि शहर के अलग-अलग महत्वपूर्ण क्षेत्रों में चरणबद्ध तरीके से सफाई कार्य सुनिश्चित किया जा सके।

संबंधित जोन के उपायुक्तों को अभियान का व्यक्तिगत रूप से नेतृत्व करने और सफाई कार्यों की निगरानी करने की जिम्मेदारी दी गई है। निगम का प्रयास है कि अधिकारियों की प्रत्यक्ष निगरानी में सफाई अभियान का प्रभावी क्रियान्वयन हो और निर्धारित समय के भीतर संबंधित क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाया जा सके।

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *