सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

एमसीडी की बैठक मेयर ने की, BJP ने मेयर पर लगाए ये आरोप

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

मेयर ने एमसीडी की बैठक स्थगित की, BJP ने मेयर पर लगाए ये आरोप

Mayor Shelly Oberoi Adjourned MCD Session After BJP Made Allegations ann |  MCD News Delhi: मेयर ने एमसीडी की बैठक स्थगित की, BJP ने मेयर पर लगाए ये  आरोप

मेयर शैली ओबेरॉय (Shelly Oberoi) ने अचानक एमसीडी की बैठक स्थगित करने की घोषणा की. बीजेपी ने नियमों के खिलाफ बैठक बुलाने का विरोध किया था.

दिल्ली भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा है कि दिल्ली की महापौर डा. शैली ओबरॉय (Shelly Oberoi) ने बिना ऐजेंडा लाए दिल्ली नगर निगम (MCD) की असंवैधानिक बैठक बुलाई थी. बीजेपी ने इसका विरोध किया था. कांग्रेस ने भी बिना एजेंडा सदन की बैठक बुलाने पर सख्त ऐतराज जताया था. मामले की नजाकत को देखते हुए दिल्ली की मेयर सदन की शुक्रवार को प्रस्तावित बैठक को स्थगित (MCD Session Adjourned) कर दिया.

एमसीडी में सत्ताधारी पार्टी के इस रुख पर सख्त नाराजगी जाहिर की है. बीजेपी नेताओं का कहना है कि पार्टी के पार्षदों ने बिना एजेंडा सदन की बैठक बुलाने का विरोध किया था. बीजेपी ने आरोप लगाया कि महापौर जल्दबाजी में सदन की बैठक बुलाकर सपने बेचे थे कि 27 अक्टूबर की बैठक में 5000 कर्मियों के नियमितकरण और 3112 डीबीसी कर्मियों को एमटीएस में समाहित करने जैसे प्रस्ताव लाए जायेंगे आदि.

Advertisement

इस वजह से स्थगित हुई बैठक

सत्ताधारी पार्टी ने ये घोषणाएं बिना संवैधानिक निगम एक्ट व्यवस्थाओं को समझे-परखे की थी. जब आज महापौर को समझ आया की यह घोषणां बिना संवैधानिक तैयारी के कम से कम अभी लागू नहीं की जा सकती, तो उन्होंने सदन की बैठक स्थगित करने की घोषणा की. अब इस सच को महापौर शैली ओबेरॉय और सदन के नेता मुकेश गोयल कर्मचारियों, मीडियाकर्मियों और जनता से छुपाने में लगे हैं. साथ ही एमसीडी कर्मियों से आप नेता मुंह छुपाने में लगे हैं.

बता दें कि दिल्ली नगर निगम की मेयर ने शुक्रवार को सदन की बैठक बुलाई थी. आम आदमी पार्टी इस बैठक का आयोजन बिना एजेंडा बताए करना चाहती थी. नियमानुसार बैठक से 72 घंटे पहले एजेंडा जारी करना होता है. दिल्ली कांग्रेस ने भी गुरुवार को पार्टी नेताओं की बैठक के बाद इसका विरोध किया था.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *