सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

मथुरा के शाही ईदगाह परिसर में अवैध कनेक्शन से विद्युत उपभोग, सचिव से जुर्माना वसूला, मामला दर्ज

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

अवैध बिजली उपभोग के खिलाफ चलाए जा रहे विभागीय अभियान के तहत मथुरा में शाही ईदगाह परिसर में अवैध विद्युत कनेक्शन पकड़े जाने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर सचिव से तीन लाख रुपये का बिल एवं जुर्माना वसूल किया गया है। यहां जारी एक सरकारी बयान में रविवार को यह जानकारी दी गयी। बयान के अनुसार मथुरा ज़िला और पुलिस प्रशासन के साथ ही विद्युत प्रवर्तन दल की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ईदगाह परिसर में अवैध कनेक्शन काट दिया और अवैध विद्युत प्रयोग के विरुद्ध विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 135 के तहत कृष्णा नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गयी। बयान में कहा गया कि अभियान में नियमानुसार राजस्व निर्धारण किया गया और उसके उपरांत निर्धारित किये गये राजस्व का भुगतान शाही ईदगाह मस्जिद कमेटी के सचिव तनवीर अहमद से कराया गया है।बयान के अनुसार विद्युत विभाग ने यह कार्रवाई श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति निर्माण ट्रस्ट द्वारा प्राप्त शिकायत के उपरांत की गई है। शिकायती पत्र में कहा गया था कि शाही मस्जिद ईदगाह प्रबंध समिति में अनाधिकृत रूप से बिजली चोरी की जा रही है। सचिव तनवीर के नेतृत्व में दर्जनों से अधिक लोग बिजली की मुख्य आपूर्ति के लिए तार डालकर बिजली चोरी कर रहे हैं।

श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति निर्माण ट्रस्ट द्वारा यह भी मांग की गई थी कि शाही मस्जिद ईदगाह प्रबंध समिति के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए उनके द्वारा गलत तरीके से उपयोग की गई बिजली की गणना कर उनसे नुकसान की भरपाई की जाए। इसी क्रम में संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए कनेक्शन काटकर जुर्माना भी वसूला है। विद्युत विभाग द्वारा एक फरवरी से केवाईसी अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के दौरान विद्युत उपभोक्ता बढ़ाने के लिये भी व्यापक प्रयास किये जा रहे हैं। मथुरा से मिली खबर के अनुसार विद्युत विभाग ने ऊर्जा मंत्री के निर्देश पर स्थानीय पुलिस एवं प्रशासन के सहयोग से शनिवार को जांच कर शाही ईदगाह के खिलाफ बिजली चोरी का मामला दर्ज कर तीन लाख रुपये का जुर्माना वसूला है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति निर्माण ट्रस्ट के केंद्रीय अध्यक्ष आशुतोष पाण्डेय ने पिछले माह मुख्यमंत्री एवं ऊर्जा मंत्री को पत्र लिखकर शाही ईदगाह पर बिना किसी वैध संयोजन के सरकारी बिजली की चोरी करने का आरोप लगाते हुए ईदगाह के सचिव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही किए जाने की मांग की थी।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *