सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

Mathura Highway Protest: ‘फरसा वाले बाबा’ की मौत के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे जाम, भारी बवाल

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Mathura Highway Protest: ‘फरसा वाले बाबा’ की मौत के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे जाम, भारी बवाल

मथुरा। ब्रज क्षेत्र में उस समय तनाव फैल गया जब विख्यात गौरक्षक संत चंद्रशेखर उर्फ ‘फरसा वाले बाबा’ की कथित तौर पर गौतस्करों द्वारा गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी गई। घटना कोसीकलां क्षेत्र की है, जिसके बाद सैकड़ों गुस्साए गौरक्षक सड़कों पर उतर आए और छाता इलाके में दिल्ली-आगरा हाईवे को जाम कर दिया। जाम के चलते वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात पूरी तरह ठप हो गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए योगी आदित्यनाथ ने तत्काल संज्ञान लिया और पुलिस प्रशासन को आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, फरसा वाले बाबा को इलाके में गौतस्करों की गतिविधियों की सूचना मिली थी। तड़के करीब चार बजे वह अपनी मोटरसाइकिल से संदिग्धों का पीछा करने निकले। इसी दौरान नवीपुर गांव के पास आरोपियों ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी और उन्हें कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की खबर फैलते ही गौरक्षकों में भारी आक्रोश फैल गया। उन्होंने न्याय की मांग को लेकर हाईवे पर प्रदर्शन शुरू कर दिया और ट्रकों समेत अन्य वाहनों को रोक दिया। इससे पूरे क्षेत्र में यातायात व्यवस्था चरमरा गई और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

Advertisement

मौके पर मौजूद लोगों ने एक आरोपी युवक को पकड़ लिया, जबकि तीन अन्य आरोपी अंधेरे और अफरा-तफरी का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर रही है और फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह घटना सुनियोजित थी और गौतस्करों ने जानबूझकर संत को निशाना बनाया। वहीं गौरक्षक संगठन आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।

फिलहाल पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर मौजूद हैं और जाम खुलवाने के साथ-साथ स्थिति को सामान्य करने का प्रयास किया जा रहा है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *