सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 29 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Saint Marks School Annual Function: सैन्ट मार्कस स्कूल ने मनाया वार्षिक उत्सवShyam Sundar Aggarwal Statement: बोर्ड लगाने के आदेश के बावजूद अधिकांश निर्माण स्थलों पर बोर्ड गायब : श्याम सुन्दर अग्रवालDelhi Women Safety: महिलाओं के प्रति लगातार राजधानी में बढ़ रहे हैं अपराध : हाजी जरीफMayfair Society Event: मेफेयर सोसायटी में बच्चों ने चित्रकला प्रतियोगिता के जरिए दिया ई-कचरा प्रबंधन का संदेशDelhi Air Pollution: दिल्ली की जहरीली हवा साबित हो रही है जान लेवा : आदेश भारद्वाजDelhi Girls Safety: पार्कों में भी सुरक्षित नहीं हैं राजधानी में बालिकाएं : परमानन्द शर्माIndia Vs Sri Lanka: 13 दिसंबर से भिड़ेंगे भारत-श्रीलंका, जानें संभावित वनडे टीम और पूरा कार्यक्रमAfghanistan School Blast: कुनार में स्कूल के पास डायनामाइट गोदाम में विस्फोट, सात छात्रों की जान गई

Delhi Fire: दिल्ली के कनॉट प्लेस के रेस्तरां में भीषण आग, छह लोग झुलसे

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Delhi Fire: दिल्ली के कनॉट प्लेस के रेस्तरां में भीषण आग, छह लोग झुलसे

दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित Bikkgane बिरयानी रेस्तरां में गुरुवार को भीषण आग लग गई, जिसमें छह लोग गंभीर रूप से झुलस गए। दिल्ली फायर सर्विसेज (DFS) के अनुसार, आग सुबह 11:55 बजे लगी, जिसकी सूचना मिलते ही दमकल की छह गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। हालांकि, आग पर अभी तक पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका है।

Advertisement

रेस्तरां के किचन में रखे एलपीजी सिलेंडर में लीकेज के कारण यह आग लगी। घायलों को राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हादसे में 25 वर्षीय महिंद्रा सबसे अधिक 81 फीसदी तक झुलस गए, जबकि 39 वर्षीय दीपक और 31 वर्षीय पीयूष 70 फीसदी जल गए हैं। 21 वर्षीय एमडी अलार्म 30 फीसदी, 28 वर्षीय सैरूद्दीन 20 फीसदी और 26 वर्षीय जनक 4 फीसदी तक झुलस गए हैं। इनमें से तीन लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। आग लगने की घटना में लापरवाही की आशंका के चलते दिल्ली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है, जिसकी जिम्मेदारी एसआई जयपाल सिंह को सौंपी गई है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *