सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

मुंडका की इमारत में लगी भीषण आग, कई लोग फंसे, एक महिला का शव बरामद

2 मिनट पढ़ें
मुंडका की इमारत में लगी भीषण आग

मुंडका की इमारत में लगी भीषण आग

Advertisement

मुंडका की इमारत में लगी भीषण आग, कई लोग फंसे, एक महिला का शव बरामद

शुक्रवार को दिल्ली के मुंडका की एक इमारत में भीषण आग लग गई. आग से एक महिला की मौत हो गई है. उसका शव बरामद हुआ है. खबरों के मुताबिक बिल्डिंग में अभी कई लोगों के फंसे होने की आशंका है.

पश्चिमी दिल्ली के मुंडका इलाके में शुक्रवार दोपहर एक इमारत में आग लगने से एक महिला की जलकर मौत हो गई है। बिल्डिंग में अभी कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। दमकल विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। दिल्ली दमकल सेवा के प्रमुख अतुल गर्ग ने आईएएनएस को बताया, “एक महिला का शव बरामद किया गया है।”

उन्होंने कहा कि उन्हें घटना के बारे में पश्चिमी दिल्ली के मुंडका मेट्रो स्टेशन के पिलर नंबर 544 के पास स्थित एक इमारत में शाम करीब 4.40 बजे फोन आया, जिसके बाद दमकल की 10 गाड़ियों को तुरंत सेवा में लगाया गया।

Advertisement

 

घटनास्थल से मिली तस्वीरों के अनुसार, चार मंजिला इमारत से काले धुएं के गुब्बार देखे जा सकते हैं। अग्निशामकों को आग पर पानी छिड़कने के लिए अधिकतम संभव ऊंचाई तक पहुंचने के लिए अपनी सीढ़ी का उपयोग करते देखा जा सकता है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *