सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

कश्मीर में मास माइग्रेशन शुरू हो चुका है, बैग पैक करके घाटी छोड़ रहे परिवार

2 मिनट पढ़ें
कश्मीर में मास माइग्रेशन शुरू हो चुका है, बैग पैक करके घाटी छोड़ रहे परिवार

कश्मीर में मास माइग्रेशन शुरू हो चुका है, बैग पैक करके घाटी छोड़ रहे परिवार

Advertisement

 

कश्मीर में हिंदुओं की टारगेट किलिंग से खौफ का माहौल है। यहां रह रहे पीएम विशेष पैकेज के कर्मचारियों ने पलायन करना शुरू कर दिया है। अनंतनाग के माटन तहसील से एक वीडियो सामने आया है जिसमें कथित रूप से कश्मीरी हिंदू परिवार बैग पैक करके जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में कहा जा रहा है कि कश्मीर में हो रही हत्याओं से सामूहिक पलायन शुरू हो गया है। हालांकि अभी इस वीडियो की पुष्टि नहीं हुई है। पिछले काफी दिनों से कश्मीर में हिंदू समुदाय के लोगों को निशाना बनाया जा रहा है। कल कुलगाम में एक बैंक मैनेजर की हत्या कर दी गई।

Advertisement

लगभग 100 विस्थापित कश्मीरी हिंदू परिवार एक बार फिर कश्मीर छोड़ जम्मू लौट गए

इससे पहले कुलगाम में ही एक हिंदू महिला टीचर की गोली मारकर हत्या की गई थी। आए दिन हो रही हत्याओं के डर से कश्मीरी हिंदू और दूसरे अल्पसंख्यकों में दहशत है। टारगेट किलिंग के डर के चलते लगभग 100 विस्थापित कश्मीरी हिंदू परिवार एक बार फिर कश्मीर छोड़ जम्मू लौट गए हैं। पलायन की खबरों के बीच जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने कश्मीरी पंडित कर्मचारियों का ट्रांसफर करने का फैसला किया है। इसके अनुसार, जो भी कर्मचारी दूर-दराज के इलाकों में कार्यरत हैं, उन्हें सुरक्षित स्थानों पर ट्रांसफर किया जाएगा। इसके लिए 6 जून तक का समय निर्धारित किया गया है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *