सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

फ्लाइट में अब मास्क पहनना अनिवार्य नहीं, सरकार ने कहा सावधानी बरते

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने आज कहा कि हवाई यात्रा के दौरान मास्क का इस्तेमाल अनिवार्य नहीं है, लेकिन कोरोना वायरस के मामलों की घटती संख्या के बीच यात्रियों को प्राथमिकता के तौर पर मास्क का इस्तेमाल करना चाहिए। अभी तक फ्लाइट में सफर के दौरान मास्क या फेस कवर का इस्तेमाल अनिवार्य था। मंत्रालय ने अनुसूचित एयरलाइनों को भेजे पत्र में कहा कि नवीनतम निर्णय कोविड-19 प्रबंधन प्रतिक्रिया के लिए सरकार की क्रमिक दृष्टिकोण की नीति के अनुरूप लिया गया है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना वायरस संक्रमण के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 7,561 रह गई है, जो कुल मामलों का 0.02 प्रतिशत है। वहीं, मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.79 प्रतिशत है। देश में अभी तक कुल 4,41,28,580 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं, जबकि कोविड-19 से मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने बुधवार को हवाई यात्रा के दौरान कोरोना प्रोटोकॉल की समीक्षा की। इसके बाद मास्क नियमों में बदलाव किया है। नए प्रोटोकॉल के तहत अब यात्रा के दौरान मास्क अनिवार्य नहीं होगा। हालांकि यात्रियों को मास्क लगाने की सलाह दी जाएगी। साथ ही मास्क नहीं पहनने पर किसी तरह के जुर्माने को भी खत्म कर दिया गया है। आदेश के मुताबिक एयरलाइंस अब यात्रियों को बताएंगी कि विमान में सवार होने पर मास्क पहनना व्यक्ति की ‘मर्जी’ पर निर्भर करेगा लेकिन अब यह अनिवार्य नहीं है। आदेश में आगे कहा गया है, ‘भारत सरकार की कोविड-19 प्रबंधन प्रतिक्रिया नीति के अनुरूप, फ्लाइट के अंदर केवल यह कह सकते हैं कि कोविड-19 से उत्पन्न खतरे के मद्देनजर, सभी यात्रियों को बेहतर होगा कि मास्क या फेस कवर का इस्तेमाल करें।” इसमें आगे कहा गया है कि फ्लाइट के अंदर अब मास्क न पहनने पर जुर्माना या दंडात्मक कार्रवाई आदि के बारे में घोषणा करने की आवश्यकता नहीं है। नवीनतम आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, देश में सक्रिय कोरोना वायरस मामलों की कुल संख्या कुल संक्रमणों का केवल 0.02 प्रतिशत थी और रिकवरी दर बढ़कर 98.79 प्रतिशत हो गई। बीमारी से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,41,28,580 हो गई और मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत दर्ज की गई।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *