सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

Mexico Firing: बंदूकधारियों ने मेयर समेत 18 लोगों को गोली मारकर मौत के घाट उतारा

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

दक्षिण-पश्चिम मैक्सिको में बंदूकधारियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर 18 लोगों को मौत के घाट उतार दिया है। इस वारदात में मैक्सिको सिटी के मेयर की भी मौत हुई है। स्थानीय अधिकारियों का कहना है कि संगठित अपराध से जुड़े बंदूकधारियों ने दक्षिण पश्चिम मेक्सिको के सैन मिगुएल तोतोलापन में सिटी हॉल और पास के एक घर पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं जिसमें कम से कम 18 लोग मारे गए और तीन अन्य घायल हो गए। जानकारी के सिटी हॉल में एक कार्यक्रम हो रहा था, जिसमें कम से कम 200 लोग मौजूद थे। इसी बीच एक अज्ञात शख्स हॉल में घुसा और फायरिंग शुरू कर दी। घटना होते ही लोगों के बीच अफरातफरी का माहौल बन गया। जानकारी के मुताबिक, मृतकों के आंकड़ों में बढ़ोतरी हो सकती है। घटना की कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं। जिनमें सिटी हॉल की दिवारों पर गोलियों के सैकड़ों निशान नजर आ रहे हैं। हॉल की खिड़कियों के कांच भी टूटे हुए हैं। बताया जा रहा है कि सिटी हॉल पर हमले से पहले मेयर मेंडोजा अल्मेडा के पिता पूर्व मेयर जुआन मेंडोजा की उनकी घर पर हत्या कर दी गई। स्थानीय मीडिया द्वारा एक प्रारंभिक रिपोर्ट में ग्युरेरो के अटॉर्नी जनरल ने कहा कि हमले में 18 लोग मारे गए हैं और तीन घायल हो गए। राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय ने कहा कि बंदूकधारियों को खोजने के लिए इलाके में सेना और नौसेना इकाइयों की तैनाती की जा रही है। हमले से पहले लॉस टकीलेरोस गैंग ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी जारी किया है। गैंग ने वीडियो में कहा, हम आ गए हैं। आपराधिक गैंग ने इलाके में 2015 से 2017 के बीच कई हमले किए हैं। ये गैंग इस इलाके में मेयरों को धमकी देने के लिए जाना जाता है। ग्युरेरो की गवर्नर एवलिन सालगाडो पिनेडा ट्वीट कर मृतकों के लिए दुख जताया है। हमले के कुछ ही देर बाद Los Tequileros गिरोह के कथित सदस्यों ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर कहा कि ‘वे इलाके में लौट आए हैं।’ साल 2015 से 2017 के बीच ग्युरेरो में इस गिरोह का आतंक था। इसे शहरों के मेयरों को निशाना बनाने के लिए जाना जाता था। लेकिन गिरोह के मुखिया रेबेल जैकोबो डी अल्मोन्टे की हत्या के बाद यह गैंग निष्क्रिय हो गई। डी अल्मोन्टे को El Tequilero के नाम से जाना जाता था क्योंकि वह टकीला पीता था। इससे पहले अगस्त में भी पश्चिमी मेक्सिको में हुई फायरिंग में आठ लोगों की मौत हो गई थी। प्रोसेक्यूटरों ने बताया कि उन्हें आठ लोगों के शव मिले, जिन पर गोलियों के निशान थे। ये शव मिचोआकन राज्य की तुजंतला बस्ती में पाए गए थे। मिचोआकन में नशीले पदार्थों के तस्करों के बीच कई वर्षों से खूनी संघर्ष जारी है।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *