सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

DDA Flats Association election 2026: मानसरोवर पार्क,शाहदरा,डी.डी.ए फ्लैट्स एसोसिएशन के,पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह : परमानन्द शर्मा

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

DDA Flats Association election 2026: मानसरोवर पार्क,शाहदरा,डी.डी.ए फ्लैट्स एसोसिएशन के,पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह : परमानन्द शर्मा
‌
नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : मानसरोवर पार्क, शाहदरा,डी.डी.ए फ्लैट एसोसिएशन की कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का वर्ष 2026-27 के लिए चुनाव मुख्य चुनाव अधिकारी परमानंद शर्मा जी व उनकी चुनाव अधिकारियों की टीम की देखरेख में दिनांक 29 मार्च को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इन चुनावों में कार्यकारिणी के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों (चौधरी हरपाल सिंह एवं उनकी टीम) के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन 5 अप्रैल, रविवार को किया गया। इस शपथ ग्रहण समारोह की अध्यक्षता के लिए एसोसिएशन के पूर्व महासचिव पंकज अवस्थी ने राजकुमार चौहान के नाम का प्रस्ताव रखा और इस समारोह में उपस्थित सदस्यों के अनुमोदन के उपरांत राजकुमार चौहान की अध्यक्षता में शपथ ग्रहण समारोह का भव्य आयोजन किया गया।

इस शपथ ग्रहण समारोह में सर्वप्रथम नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को चुनाव मे विजयी होने के प्रमाण पत्र मुख्य चुनाव अधिकारी परमानंद शर्मा जी ने वितरित किए। इसके उपरांत चौधरी हरपाल सिंह को प्रधान पद की शपथ दिलाई गई तत्पश्चात ईश्वर पाल सिंह और महेश चंद्र शर्मा को उप प्रधान कपिल देव त्यागी को महासचिव अंकित वर्मा को कोषाध्यक्ष महेन्द्र सिंह और प्रवेश अरोड़ा को सहसचिव अचला शर्मा व आरती गुप्ता को सांस्कृतिक सचिव पद की शपथ दिलाई गई। एसोसिएशन के पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण करने के उपरांत पूरी चुनाव समिति जिसमें शामिल परमानंद शर्मा ,मुख्य चुनाव अधिकारी, हरीश चंद्र गुलाटी ,चुनाव अधिकारी, आर.के.विग ,चुनाव अधिकारी, विजय कुमार मिश्रा ,चुनाव अधिकारी, ए.के.गौड़ ,चुनाव अधिकारी, निर्मल सिंह मुंडे ,तकनीकी सलाहकार, वीरेन्द्र चौधरी , न्यूट्रल आब्जर्वर, केदारनाथ दास ,कोर्डिनेटर और उदय खटुआ ,कोआर्डिनेटर को सम्मानित किया गया।

Advertisement

इस शपथ ग्रहण समारोह में क‌ई गणमान्य व्यक्तियों जैसे चंद्र प्रकाश शर्मा- निगम पार्षद, निरंजन सिंह त्यागी -मुख्य सलाहकार,हिंद केसरी सीनियर सिटीजन वैलफेयर एसोसिएशन, रविन्द्र कुमार मल्होत्रा -महासचिव ,मानसरोवर पार्क वैलफेयर एसोसिएशन, विकास शर्मा -अध्यक्ष,परम शक्ति योगशाला, रविन्द्र नारंग -प्रधान,आरपीएस फ्लैट्स, मानसरोवर पार्क, ब्रह्मर्षि शर्मा -महासचिव,आरपीएस फ्लैट्स,मानसरोवर पार्क, नरेश त्यागी -संदीप गारमेंट,मंडोली रोड, देवेन्द्र शर्मा -नेक्सस डेंटल क्लीनिक, सुषमा दबकू -अध्यक्ष, शिव शक्ति मंदिर समिति मीना कुडंलिया -उपाध्यक्ष श्री शिव शक्ति मंदिर समिति,श्री गौरीशंकर जी,एडवोकेट,श्री जितेन्द्र गर्ग जी,एडवोकेट और समाज सेवी अरुण गुप्ता ,अनिल सब्बरवाल और दीपेन्द्र चौहान ने अपनी गरिमामई उपस्थिति से इस समारोह की शोभा बढ़ाई। इन सभी गणमान्य व्यक्तियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।इस शपथ ग्रहण समारोह के भव्य कार्यक्रम का समापन अध्यक्ष राजकुमार चौहान जी ने अपने धन्यवाद ज्ञापन से किया।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *