
मनोज तिवारी नें कहा विकास की गति बरकरार रखने के लिए अजय महावर जरूरी
नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : उत्तर पूर्वी दिल्ली के सांसद भिज्पुरी फिल्मों के सुपर स्टार मनोज तिवारी नें कहा घोंडा से विधायक रहे अजय महावर नें अपने कार्यकाल के दौरान घोंडा का जितना विकास किया शायद आज तक किसी भी विधायक नें नहीं किया और इसलिए घोंडा की प्रगति जारी रखने के लिए अजय महावर को फिर से मौका मिलना चाहिए | घोंडा से भाजपा प्रत्याशी अजय महावर की समर्थन में गौतम विहार चौक पर आयोजित विशाल जनसभा को सांसद मनोज तिवारी ने संबोधित कर भाजपा को वोट करने की अपील की।

अजय महावर ने आम आदमी पार्टी की भ्रष्टाचार में लिप्त सरकार को आड़े हांथ लेकर लोगों को दिल्ली सरकार की नाकामियों को गिनवाया। भाजपा की जनकल्याण मेनिफेस्टो के बारे में बताया जिसमें मुख्य रूप से महिलाओं को 2500 प्रतिमाह, 21000 व 6 किट गर्भवती महिलाओं को, 60-70 साल के बुजुर्गों को उनकी पेंशन बनवाने जैसी अनेक योजनाओं के बारे बताया।




आपकी राय