सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 5 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Yamuna River Safari: यमुना क्रूज सफारी से दिल्ली-एनसीआर में पर्यटन को मिलेगा नया आयाम : डॉ. यूके चौधरीDelhi Traffic Jam: दिवाली से पहले साउथ एक्स रिंग रोड पर कई किलोमीटर लंबा जाम, विकास मार्ग पर पैदल मार्च के चलते आज ट्रैफिक डायवर्जनParvinder Singh Jhota Murder Case: झोटा हत्याकांड में पंजाब सरकार और इंसाफ कमेटी के बीच समझौता, पत्नी को 2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी, 6 नवंबर को होगा पोस्टमार्टमSharad Pawar Health Update: शरद पवार फिर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती, पीएम मोदी ने फोन कर पूछा हालचाल, बोले- आप आराम करिए, हम और सुप्रिया देश संभालेंगेSchool Child Death: मयूर विहार के निजी स्कूल में तीसरी कक्षा की बच्ची की अचानक मौत, CPR ट्रेनिंग और आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवालChain Snatching: आनंद विहार में तीन झपटमारी की वारदातों का खुलासा, पांच पुराने मामलों में शामिल आरोपी गिरफ्तारIllegal Firecrackers: दिल्ली के शाहदरा में 311.97 किलो अवैध पटाखे बरामद, ANTF ने 26 वर्षीय युवक को किया गिरफ्तारGambling Arrest: दिल्ली के मंडोली एक्सटेंशन में ताश के पत्तों से जुआ खेलते दो आरोपी गिरफ्तार, 1,000 रुपये नकद बरामद

मनोज तिवारी ने छठ सेवा शिविरों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया

2 मिनट पढ़ें
मनोज तिवारी

मनोज तिवारी ने छठ सेवा शिविरों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया

मनोज तिवारी ने छठ सेवा शिविरों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : उत्तर पूर्वी दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी ने आज अपने निवास स्थान पर दिल्ली भर की छठ समितियों की एक तैयारी बैठक का आयोजन किया और तैयारी की समीक्षा की उन्होंने किसी भी समस्या के निदान के लिए एक हेल्पलाइन नंबर 90901313 88 जारी किया इस अवसर पर दिल्ली भर के लगभग 300 से अधिक छठ समितियों के पदाधिकारीगण ने भाग लिया |

उपस्थित छठ समितियों के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए सांसद मनोज तिवारी ने कहा एक 10 सदस्यों की कमेटी आगामी छठ सेवा शिविरों के आयोजन और समापन तक किसी भी समस्या के निदान के लिए सुनवाई करेगी और इस हेल्पलाइन नंबर पर जो भी समस्या आएगी संबंधित अधिकारियों से बात कर उसका निदान किया जाएगा उन्होंने बताया कमेटी में पूर्वांचल मोर्चा के वर्तमान और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के साथ-साथ अन्य पदाधिकारी का भी सहयोग लिया जाएगा और यह कमेटी दिल्ली के मुख्य सचिव डिविजनल कमिश्नर सहित सभी संबंधित अधिकारियों के निरंतर संपर्क में रहेगी

मनोज तिवारी ने दिल्ली के उपराज्यपाल विनय सक्सेना को छठ पूजा के दिन अवकाश घोषित करवाने में अहम भूमिका निभाने के लिए धन्यवाद दिया उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विगत कई वर्षों से सार्वजनिक अवकाश की मांग कर रही थी लेकिन पहले कांग्रेस और उसके बाद आम आदमी पार्टी सरकार ने सार्वजनिक अवकाश की घोषणा नहीं की लेकिन भारतीय जनता पार्टी की निरंतर की जा रही मांग को पूरा करने के लिए हम उपराज्यपाल विनय सक्सेना का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं सार्वजनिक अवकाश समूचे पूर्वांचल की जीत और सम्मान है जो भारतीय जनता पार्टी का वर्षों से सपना रहा है |

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *