Home मैं भी रिपोर्टर बिहार की जीत में मनोज तिवारी का भी बड़ा योगदान : मुकेश...

बिहार की जीत में मनोज तिवारी का भी बड़ा योगदान : मुकेश गोयल

0
62
मुकेश गोयल
बिहार की जीत में मनोज तिवारी का भी बड़ा योगदान : मुकेश गोयल

बिहार की जीत में मनोज तिवारी का भी बड़ा योगदान : मुकेश गोयल

स्टार प्रचारक के नाते रही महत्वपूर्ण भूमिका

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : बिहार विधानसभा में एन.डी .ए.की जीत में उत्तर पूर्वी दिल्ली के सांस मनोज तिवारी का भी बड़ा योगदान है | यह कहना है उत्तर पूर्वी दिल्ली के सांसद प्रतिनिधि वरिष्ठ भाजपा नेता मुकेश गोएल का | मुकेश गोयल कहते हैं : बिहार में ऐतिहासिक, अभूतपूर्व और प्रचंड जीत पर पूरे देश में खुशी की लहर है | मुकेश गोयल कहते हैं यह विजय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व, विकास के संकल्प और उनकी अद्वितीय लोकप्रियता का परिणाम है। साथ ही गृह मंत्री अमित शाह की सटीक रणनीति, संगठन क्षमता और निरंतर मार्गदर्शन ने इस जीत को और भी मजबूत बनाया।

मुकेश गोयल कहते हैं विशेष रूप से उल्लेखनीय योगदान सांसद मनोज तिवारी का भी है है, जिन्होंने बिहार में लगातार 75 से ज्यादा सभाएँ कर जन-जन तक पार्टी की नीतियाँ पहुँचाईं और कार्यकर्ताओं व जनता में अद्भुत ऊर्जा का संचार किया। उनकी मेहनत ने इस प्रचंड जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। मुकेश गोयल कहते हैं बिहार की जनता ने विकास, सुरक्षा, स्थिरता और सुशासन के लिए अपना भरोसा जिस मजबूती से व्यक्त किया है, वह पूरे देश में एक सकारात्मक संदेश देता है।

बिहार की जीत से पूरे देश में एनडीए सरकार को लेकर एक बहुत सकारात्मक संदेश गया है जिसके परिणाम आने वाले चुनाव में दिखेगा। बिहार की जीत में मनोज तिवारी की स्टार प्रचारक के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका रही |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here