ईवी चार्जिंग स्टेशनों की पहचान एवं स्थापना हेतु दिल्ली सरकार से अनुरोध किया मनोज कुमार जैन नें

0
32
मनोज कुमार जैन
ईवी चार्जिंग स्टेशनों की पहचान एवं स्थापना हेतु दिल्ली सरकार से अनुरोध किया मनोज कुमार जैन नें

ईवी चार्जिंग स्टेशनों की पहचान एवं स्थापना हेतु दिल्ली सरकार से अनुरोध किया मनोज कुमार जैन नें

नई दिल्ली (सी.पी.एन.न्यूज़ ) दिल्ली में तेजी से बढ़ते इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग को देखते हुए, “सहयोग दिल्ली” के अध्यक्ष एवं एमसीडी पार्षद मनोज कुमार जैन ने दिल्ली सरकार के विद्युत मंत्री आशीष सूद को एक पत्र भेजकर राजधानी में ईवी चार्जिंग स्टेशनों की स्थापना हेतु आवश्यक कदम उठाने का अनुरोध किया है।

पत्र में श्री जैन ने उल्लेख किया कि सरकार द्वारा स्वच्छ गतिशीलता को बढ़ावा देने की दिशा में किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं, लेकिन इस दिशा में वास्तविक प्रभाव तभी आ सकता है जब चार्जिंग स्टेशन जैसी बुनियादी ढांचे को मजबूत किया जाए। उन्होंने आग्रह किया कि दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों में — विशेष रूप से एमसीडी परिसरों, सार्वजनिक पार्किंग स्थलों, सामुदायिक स्थलों एवं अन्य उपयुक्त सार्वजनिक स्थलों — पर चार्जिंग पॉइंट्स को चिन्हित कर विकसित किया जाए।

श्री जैन ने यह भी कहा कि यदि आवश्यकता हो तो वे स्थानीय निकायों के साथ मिलकर एक संयुक्त सर्वेक्षण के माध्यम से इस प्रक्रिया को गति देने हेतु पूर्ण सहयोग देने को तैयार हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि इस दिशा में त्वरित कार्रवाई से न केवल ईवी उपयोगकर्ताओं को सुविधा मिलेगी, बल्कि वायु प्रदूषण को कम करने एवं केंद्र और राज्य सरकार की स्वच्छ ऊर्जा नीति को बल मिलेगा। इस पत्र की एक प्रति मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को भी सूचनार्थ प्रेषित की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here