धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर के अनियंत्रित उपयोग को रोकने के लिए अधिसूचना जारी करने की मांग की मनोज कुमार जैन नें

0
31
मनोज कुमार जैन
धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर के अनियंत्रित उपयोग को रोकने के लिए अधिसूचना जारी करने की मांग की मनोज कुमार जैन नें

धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर के अनियंत्रित उपयोग को रोकने के लिए अधिसूचना जारी करने की मांग की मनोज कुमार जैन नें

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : दिल्ली में धार्मिक स्थलों जैसे मंदिरों, मस्जिदों, गुरुद्वारों और चर्चों पर लाउडस्पीकरों के अनियंत्रित और अनावश्यक उपयोग से उत्पन्न हो रहे बढ़ते ध्वनि प्रदूषण को देखते हुए, नगर निगम दिल्ली के नामित पार्षद एवं सहयोग दिल्ली के अध्यक्ष मनोज कुमार जैन ने दिल्ली सरकार से इस दिशा में सख्त कदम उठाने की अपील की है।

श्री जैन ने मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता और पर्यावरण मंत्री मंजिंदर सिंह सिरसा को एक पत्र लिखकर आग्रह किया है कि महाराष्ट्र सरकार की तरह दिल्ली में भी अधिसूचना जारी की जाए। महाराष्ट्र सरकार ने जुलाई 2025 में एक प्रभावी अधिसूचना जारी कर धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर के उपयोग को नियंत्रित करने की दिशा में सराहनीय पहल की है। इस अधिसूचना के प्रमुख बिंदु हैं लाउडस्पीकर उपयोग से पहले स्थानीय प्रशासन से अनुमति लेना अनिवार्य हो | दिन में अधिकतम ध्वनि सीमा 55 डेसिबल और रात में 45 डेसिबल हो उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना, उपकरण की जब्ती और कानूनी कार्यवाही हो ,तथा पुलिस को निगरानी एवं अनुपालन की जिम्मेदारी सौंपी जाए ।

मनोज कुमार जैन ने कहा कि “ध्वनि प्रदूषण छात्रों, वरिष्ठ नागरिकों, रोगियों और आम जनता के मानसिक स्वास्थ्य को बुरी तरह प्रभावित कर रहा है। धार्मिक आस्था का सम्मान करते हुए भी यह आवश्यक है कि हम सार्वजनिक स्वास्थ्य और शांति को प्राथमिकता दें। उन्होंने दिल्ली सरकार से अनुरोध किया है कि वह इस दिशा में तुरंत पहल कर एक ठोस नीति लाए, जिससे सभी नागरिकों को शांतिपूर्ण और स्वस्थ वातावरण मिल सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here