Home मैं भी रिपोर्टर भगवान महावीर जयंती को “वैश्विक करुणा एवं अहिंसा दिवस” घोषित करने की...

भगवान महावीर जयंती को “वैश्विक करुणा एवं अहिंसा दिवस” घोषित करने की मांग की मनोज कुमार जैन नें

0
68
कुमार जैन
भगवान महावीर जयंती को “वैश्विक करुणा एवं अहिंसा दिवस” घोषित करने की मांग की मनोज कुमार जैन नें

भगवान महावीर जयंती को “वैश्विक करुणा एवं अहिंसा दिवस” घोषित करने की मांग की मनोज कुमार जैन नें

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : भगवान महावीर देशना फाउंडेशन ने भारत सरकार से औपचारिक रूप से अनुरोध किया है कि भगवान महावीर जयंती को “वैश्विक करुणा एवं अहिंसा दिवस के रूप में घोषित किया जाए तथा इस प्रस्ताव को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता दिलाने हेतु संयुक्त राष्ट्र संघ में प्रस्तुत किया जाए।

फाउंडेशन के डायरेक्टर मनोज कुमार जैन ने कहा कि भगवान महावीर स्वामी का संपूर्ण जीवन एवं उनका दिव्य संदेश आज के वैश्विक परिप्रेक्ष्य में अत्यंत प्रासंगिक है। भगवान महावीर ने विश्व को अहिंसा, करुणा, सत्य, अपरिग्रह एवं अनेकांतवाद का जो शाश्वत संदेश दिया, वह मानवता को शांति, सह-अस्तित्व और भाईचारे की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।भगवान महावीर का अमर संदेश “अहिंसा परमो धर्मः” “जियो और जीने दो” “सव्वे पाणा न हन्तव्वा” (सभी प्राणियों की हिंसा नहीं करनी चाहिए) आज भी विश्व समाज को नैतिकता, संवेदनशीलता और सहिष्णुता का मार्ग दिखाता है। फाउंडेशन का मानना है कि वर्तमान समय में जब विश्व युद्ध, आतंकवाद, हिंसा, पर्यावरण संकट और नैतिक मूल्यों के ह्रास जैसी गंभीर चुनौतियों से विश्व जूझ रहा है, तब भगवान महावीर का दर्शन वैश्विक शांति एवं मानव कल्याण के लिए एक प्रभावी समाधान प्रस्तुत करता है।

फाउंडेशन ने प्रधानमंत्री से आग्रह किया है कि भारत सरकार इस ऐतिहासिक पहल का नेतृत्व करते हुए भगवान महावीर जयंती को राष्ट्रीय स्तर पर “करुणा एवं अहिंसा दिवस” घोषित करे तथा इसे अंतरराष्ट्रीय मान्यता दिलाने हेतु आवश्यक कदम उठाए। मनोज कुमार जैन ने कहा कि यह निर्णय भारत की प्राचीन आध्यात्मिक परंपरा को वैश्विक मंच पर प्रतिष्ठित करेगा और संपूर्ण विश्व को शांति, करुणा एवं सह-अस्तित्व का सशक्त संदेश देगा। भगवान महावीर देशना फाउंडेशन ने समाज के सभी वर्गों, धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों तथा युवाओं से भी इस पहल का समर्थन करने का आह्वान किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here