सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 29 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Mayfair Society Event: मेफेयर सोसायटी में बच्चों ने चित्रकला प्रतियोगिता के जरिए दिया ई-कचरा प्रबंधन का संदेशDelhi Air Pollution: दिल्ली की जहरीली हवा साबित हो रही है जान लेवा : आदेश भारद्वाजDelhi Girls Safety: पार्कों में भी सुरक्षित नहीं हैं राजधानी में बालिकाएं : परमानन्द शर्माIndia Vs Sri Lanka: 13 दिसंबर से भिड़ेंगे भारत-श्रीलंका, जानें संभावित वनडे टीम और पूरा कार्यक्रमAfghanistan School Blast: कुनार में स्कूल के पास डायनामाइट गोदाम में विस्फोट, सात छात्रों की जान गईGuna Road Accident: गुना में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, चार लोगों ने मौके पर तोड़ा दमPauri Road Accident: पौड़ी के रिखणीखाल में मैक्स वाहन खाई में गिरा, 8 की मौत, कई घायलDMK Amit Shah Meeting: परिसीमन विधेयक से पहले शाह से मिले DMK सांसद, लोकसभा में INDIA ब्लॉक से अलग होंगी सीटें

लोक नायक जयप्रकाश नारायण अस्पताल से जयप्रकाश नारायण नाम हटाने पर विरोध मुख्यमंत्री को पत्र लिखा मनोज जैन नें

2 मिनट पढ़ें
मनोज जैन

लोक नायक जयप्रकाश नारायण अस्पताल से जयप्रकाश नारायण नाम हटाने पर विरोध मुख्यमंत्री को पत्र लिखा मनोज जैन नें

Advertisement

लोक नायक जयप्रकाश नारायण अस्पताल से जयप्रकाश नारायण नाम हटाने पर विरोध मुख्यमंत्री को पत्र लिखा मनोज जैन नें

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : दिल्ली सरकार के अंतर्गत आने वाले प्रतिष्ठित लोक नायक जयप्रकाश नारायण अस्पताल से स्वतंत्रता सेनानी एवं समाजवादी विचारक जयप्रकाश नारायण का नाम क्रमशः हटाए जाने को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की गई है।

सहयोग दिल्ली संस्था के अध्यक्ष एवं मनोनीत निगम पार्षद श्री मनोज कुमार जैन ने आज इस विषय पर मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता जी को एक औपचारिक पत्र लिखकर आग्रह किया है कि “जयप्रकाश नारायण” नाम को हटाना न केवल ऐतिहासिक अस्मिता के विरुद्ध है, बल्कि यह देश को दिशा देने वाले एक महापुरुष का भी अपमान है। पत्र में उल्लेख किया गया है कि अस्पताल की नई स्टेशनरी, वेबसाइट, साइनबोर्ड्स और सरकारी दस्तावेज़ों में केवल “लोक नायक अस्पताल” नाम दर्शाया जा रहा है।यह नाम संक्षेपण बिना किसी विधिसम्मत सार्वजनिक प्रक्रिया के किया गया प्रतीत होता है। वर्ष 1977 में भारत सरकार द्वारा “इरविन अस्पताल” का नाम बदलकर “लोक नायक जयप्रकाश नारायण अस्पताल” रखा गया था, जो एक ऐतिहासिक निर्णय था।

Advertisement

श्री जैन ने तीन प्रमुख माँगें रखीं नाम परिवर्तन की प्रक्रिया की जाँच की जाए, आदेश किसका था, प्रक्रिया क्या थी | यदि यह कार्य बिना उचित प्रक्रिया के हुआ है तो इसे निरस्त कर “लोक नायक जयप्रकाश नारायण अस्पताल” नाम पुनः स्थापित किया जाए। भविष्य में किसी ऐतिहासिक संस्थान के नाम में परिवर्तन हेतु विधिक प्रक्रिया और जनभावनाओं का सम्मान किया जाए।श्री जैन ने आशा व्यक्त की कि सरकार इस ऐतिहासिक विषय पर शीघ्र संज्ञान लेकर राष्ट्रनायक जयप्रकाश नारायण की स्मृति की गरिमा को बहाल करेगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *